इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन पॉवर टूल्स में से एक टूल्स है जिसका इस्तेमाल अब हमे हर जगह देखने को मिलता है चाहे वह घर हो या विनिर्माण क्षेत्र ,धातु, प्लास्टिक, लकड़ी सबके लिए इसका उपयोग किया जाता है
यह मशीन कम समय में सही तरीके से ड्रिलिंग कर देती है और यह हाथ से ड्रिल करने से ज्यादा आसान है और समय की बचत भी करती है अलग- अलग कार्यों के लिए बाजार में कई तरह की ड्रिल मशीन उपलब्ध है।
इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन क्या होती है????
साधारण भाषा में कहा जाए तो ड्रिल मशीन छेद करने की मशीन है यह मोटर से चलने वाला उपकरण है इसमें एक ड्रिल विट लगी होती है जिसमें ड्रिल विट को घुमाकर किसी भी सतह पर छेद किया जाता है इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर ड्रिल विट को घूमने में ऊर्जा प्रदान करती है।
ड्रिल विट अलग अलग व्यास और गहराई के छेद कर सकती है।

० इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन के भाग –
इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन को अच्छी तरह से समझने के लिए हमे उसकी भागो के बारे में जानना होगा चलो उनके बारे में जानते हैं….
1. इलेक्ट्रिक मोटर –
इलेक्ट्रिक मोटर, इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन का एक प्रमुख भाग है जो ड्रिल विट को शक्ति प्रदान करता है और मोटर को क्षमता मशीन के प्रदर्शन को प्रभावित करती है।
2. चक –
चक वो उपकरण है जिसमें ड्रिल विट को मजबूती से लगाया जाता है आमतौर पर keychuk और keyless chuk का उपयोग किया जाता है।
3. ड्रिल विट –
ड्रिल विट इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन का वह हिस्सा होता है जो वस्तु में छेद करता है अलग अलग वस्तु के लिए अलग अलग तरह की इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन का उपयोग किया जाता है।
4. स्पीड कंट्रोल –
इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन में एक स्पीड कंट्रोल टूल्स भी लगा होता है जो ड्रिल मशीन को कंट्रोल करता है।
5. ट्रिगर स्विच –
यह मशीन का वह भाग है जिसको दबाने से मशीन चालू और बंद होती हैं।
6. हैंडल –
मशीन में एक हैंडल लगा होता है जो मशीन को पकड़ने रखने में मदद करता है।
० इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन के प्रकार –
इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन कई प्रकार की होती है उनमें से कुछ निम्न है —
1 इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन –
यह ड्रिल मशीन बिजली से चलती है जिससे इसमें लगातार काम किया जा सकता है इसका उपयोग वर्कशॉप, निर्माण कार्य में किया जाता है।
2 कार्डलेस ड्रिल मशीन –
कार्डलेस ड्रिल मशीन बैटरी से चलने वाली मशीन है जिसके कारण इसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है। इनका इस्तेमाल जादातर घरों में और छोटे कार्यों के लिए किया जाता है।
3 हैमर ड्रिल मशीन –
हैमर ड्रिल मशीन घूम कर कार्य को आसान कर देती है इसका अधिकतर उपयोग ईटो की चुनाई और कंक्रीट वाली सतहों पर किया जाता है।
4 रोटरी ड्रिल मशीन –
यह मशीन भी घूम कर काम करती है इसका अधिकार उपयोग लकड़ी और प्लास्टिक के लिए किया जाता है
० इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन के उपयोग ०
1. इसका उपयोग घरों में दिवारों पर छेद करने के लिए किया जाता है।
2. निर्माण कार्य में भी ड्रिल मशीन का उपयोग किया जाता है।
3. लकड़ी में छेद करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
4. प्लास्टिक में छेद करने के लिए।
3. पेंच को कसने और निकालने में भी ड्रिल मशीन का उपयोग किया जाता है।
4. मशीनों में छेद करने और ड्रिलिंग करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है।
5. धातु में छेद करने और ड्रिलिंग करने में।
०इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन के फायदे ०
इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन को उपयोग करने के कई फायदे हैं जो इस प्रकार है….
1. तेज काम –
जहां हाथ से ड्रिल करने में अधिक समय लगता था और काम धीमा होता है वही ड्रिल मशीन के उपयोग से काम में तेजी आई है अब वही काम तेजी से हो जाता है।
2. बेहतर नियंत्रण –
इसमें वस्तु के अनुसार गति को नियंत्रित किया जा सकता है जिसी काम करना आसान हो जाता है।
3. कम मेहनत –
हाथ से ड्रिलिंग करने में बहुत मेहनत लगती थी पर ड्रिल मशीन से वही काम करने में कम मेहनत लगती है।
4. बहुउपयोगी –
यह मशीन वस्तु में छेद करने के अलावा भी बहुत से काम कर देती है जैसे पेंच को कसना खोलना और भी।
5. स्टीक ड्रिलिंग –
इसके उपयोग से जो काम किया जाता है उसमें सटीकता होती हैं गलती होने की संभावना कम होती है।
निष्कर्ष –
इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन ने हमारे कामों को बहुत आसान कर दिया है इसका उपयोग हर जगह देखने को मिलता है और बाजार में अलग अलग काम के हिसाब से कई तरह की मशीन उपलब्ध हैं इनका उपयोग हर क्षेत्र में किया जाता है।