रोटरी हैमर ड्रिल मशीन: उपयोग, प्रकार सावधानी

By | 27/09/2026

 

रोटरी हैमर एक अत्यंत उपयोगी टूल्स है इसका उपयोग निर्माण कार्य, चिनाई, ईट और कंक्रीट वाली जगहों पर किया जाता है।
जैसा कि हम आगे जान चुके हैं कि इंपैक्ट ड्रिल मशीन भी यही सब काम करती है और रोटरी हैमर भी पर दोनों में काम की जगह को लेकर अंतर है जिन स्थानों पर इंपैक्ट ड्रिल मशीन भी काम नहीं आती वहां रोटरी हैमर का इस्तेमाल किया जाता है।

०रोटरी हैमर क्या है?????

यह एक हैवी पावर टूल्स है जिसका उपयोग मुख्य रूप से कंक्रीट, पत्थर, ईट व चिनाई वाली जगहों पर किया जाता है इसमें एक मोटर होती है
जो ड्रिलिंग में पॉवर प्रदान करती है इसमें मोटर के साथ एक हैमरिंग मैकेनिज्म होता हैं जो ड्रिल विट को आगे पीछे धक्का देने में मदद करता है। जिससे ड्रिलिंग का काम आसान हो जाता है।

रोटरी हैमर

० रोटरी हैमर कैसे काम करता है ०

रोटरी हैमर में मोटर ड्रिल विट को घूमती रहती है और अंदर से इस पर प्रहार किया जाता है यह संयुक्त क्रिया कठोर और कंक्रीट वाली जगह को आसानी से तोड़ कर छेद और ड्रिलिंग कर देती है।

इसलिए सामान्य ड्रिलिंग मशीन की जगह हैवी ड्यूटी कामों के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

० रोटरी हैमर के उपयोग ०

इसका इस्तेमाल सिर्फ ड्रिलिंग के लिए नहीं बल्कि कई कामों के लिए किया जाता है जिनमें से प्रमुख ये है।

1 कंक्रीट वाली जगह पर ड्रिलिंग –
जहां कंक्रीट वाले स्थानों पर सामान्य मशीन काम नहीं करती वहां इस मशीन का उपयोग किया जाता है। यह कठोर से कठोर सतहों पर आसानी से छेद कर देती है।

See also  प्रिवेंटिव v/ s प्रिडिक्टिव मेंटिनेंस

2 ईट और पत्थर में छेद –
ईट और पत्थर पर जहां सामान्य मशीन से छेद नहीं किया जा सकता वही उस पर यह मशीन आसानी से ड्रिलिंग कर देता है।

 

3 चिपिंग और डिमोलिशन –
चिपिंग और डिमोलिशन का अर्थ है हटाना तो यह रोटरी हैमर आसानी से टॉल्स को हटा देता है।

4 एंकर और फास्टनर इंस्टॉलेशन –
एंकर बोल्ट एक तरह का पेच बोला जा सकता है तो यह रोटरी हैमर कंक्रीट वाली जगह पर आसानी से छेद कर इस्तेमाल किया जा सकता है और बोल्ट लगाया जा सकता है।

 

5 निर्माण और औद्योगिक कार्य –
हर प्रकार के निर्माण कार्य में इसका इस्तेमाल किया जाता है प्लम्बिंग में भी इसका उपयोग किया जाता है।

० रोटरी हैमर के प्रकार ०

यह अपनी डिजाइन और पावर के आधार पर कई तरह के होते हैं।

Corded Rotry Hammer

Corded  हैमर बिलजी से चलती है जिससे इसका उपयोग लंबे समय तक
काम करने के लिए किया जाता है।

Cordless Rotry Hammer

इसमें हमे बिजली की आवश्यकता नहीं होती है यह बैटरी से चल सकती है इससे इसका उपयोग अधिक किया जाता है क्यों कि जहाँ corded Rotry Hammer से काम नहीं किया जा सकता वहां इसका उपयोग किया जाता है।

Havay Duty Rotry Hammer

इसका उपयोग बड़े निर्माण में किया जाता है जहां हैवी पावर टूल्स की आवश्यकता होती है इसका उपयोग कठिन कार्यों में किया जाता है।

  • ० रोटरी हैमर और हैमर ड्रिल में अंतर ०

रोटरी हैमर और रोटरी ड्रिल देखने में तो एक जैसे लगते हैं पर दोनों कार्य क्षमता में अलग है हैमर ड्रिल का उपयोग हल्के कामों और सामान्य ड्रिल मशीन के रूप में किया जाता है
वही रोटरी हैमर का इस्तेमाल भारी कठिन और कंक्रीट कार्यों के लिए किया जाता है इसमें एक इंपैक्ट एनर्जी होती है।

See also  वेल्डिंग मशीन

० रोटरी हैमर को खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए???

  • रोटरी हैमर को खरीदते समय निम्न बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
  • हमे रोटरी हैमर को खरीदते समय मोटर की पॉवर को चेक कर लेना चाहिए।
  • उसकी इंपैक्ट एनर्जी को भी देख लेना चाहिए
  • हमे उसकी रेटिंग देख लेनी चाहिए कि लोग उसको पसंद कर रहे हैं या नहीं।
  • Corded और cordless चेक कर लेना चाहिए कि आप कौन सी लेना चाहते हैं आपके लिए कौन सी उपयुक्त है।
  • मशीन का भार देख रहा चाहिए कि कही ज्यादा भारी तो नहीं है।
  • हमे उसके सेफ्टी फीचर्स देख लेना चाहिए
  • आपको हमेशा अपने काम के अनुसार ही मशीन लेना चाहिए सिर्फ उसकी पॉवर क्षमता को देख कर नहीं।

० रोटरी हैमर के फायदे ०

  • इससे हम कठोर और कंक्रीट वाली जगहों पर आसानी से ड्रिलिंग कर सकते हैं
  • सामान्य ड्रिल मशीन की तुलना में यह अधिक पॉवर फुल होती है।
  • कुछ रोटरी हैमर में ड्रिलिंग के साथ चीज़लिंग कि भी सुविधा होता हैं।

०रोटरी हैमर को इस्तेमाल करते समय सुरक्षा ०

  • इसका उपयोग करते समय हमे सेफ्टी गोगल्स का इस्तेमाल करना चाहिए
  • ड्रिलिंग करते समय ढीले कपड़े नहीं पहनना चाहिए।
  • मशीन को बंद करते समय पहले लाइट पॉवर को बंद कर देना चाहिए।
  • जो सुरक्षा नियम बनाए गए हैं उनका पालन करना चाहिए।

०निष्कर्ष –
रोटरी हैमर भी एक ड्रिल मशीन है फिर भी यह और ड्रिल मशीन की तुलना में अधिक प्रभावी होती है क्यों कि इसकी कार्यक्षमता अधिक है और इसका इस्तेमाल कई जगहों पर किया जाता है
इसने हमारे काम को बहुत आसान बना दिया है।

See also  सी एन सी मशीन क्या होती है, प्रकार, उपयोग और लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *