डिमोलिशन हैमर क्या है, उपयोग फायदे ध्यान देने योग्य बाते

By | 28/09/2026

डिमोलिशन हैमर एक आवश्यक टूल्स है। यह एक शक्तिशाली मशीन या टूल्स है जिसका उपयोग कंक्रीट, पत्थर, कठोर सतहों को तोड़ने में किया जाता है इसे कंक्रीट ब्रेकर मशीन भी कह सकते हैं।

० डिमोलिशन हैमर मशीन क्या है?????

यह मशीन घूमती नहीं है यह आगे पीछे धक्का देती है इसमें छैनी लगी होती है जो मिनटों में किसी भी कठोर सतह को तोड़ देती है।

यह दूसरे टूल्स कि तरह ड्रिलिंग भी करती यह तोड़ने और हटाने का काम करती है।

डिमोलिशन हैमर

प्रमुख उपयोग

पुरानी छत को तोड़ने में-
इसका इस्तेमाल पुरानी मजबूत दीवारों को तोड़ने में किया जाता है जो आसानी से नहीं टूटती उसे यह मिनटों में तोड़ देता है।

टाइल्स हटाने में –
टाइल्स को हटाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है जहां टाइल्स मजबूती से चिपके होते है और हटाने में परेशानी हो रही होती है वहां इसका उपयोग किया जाता है।        चट्टानों को तोड़ने में     

चट्टानों को तोड़ने में चट्टानों को तोड़ने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है जिससे घंटों का काम मिन्टो में हो जाता है।

मुख्य विशेषताएं

पॉवर फुल मोटर –
इसकी मोटर बहुत पावर फुल होती है इससे काम करना बहुत आसान हो जाता है क्यों कि मोटर अच्छी पॉवर की होती है तो छेनी अच्छे से काम करती है।

इंपैक्ट एनर्जी –
इसकी जो ऊर्जा होती है वह मशीन से अच्छे से काम करवाती है और घंटों का काम मिन्टो में हो जाता है।

एंटी वाइब्रेशन सिस्टम –
इसमें एंटी वाइब्रेशन सिस्टम होता है जिससे यह कम कंपन करती है और काम करना आसान हो जाता है और लंबे समय तक काम किया जा सकता है।

See also  प्रोडक्टिव मेंटेनेंस यूजिंग ए आई

वजन के विकल्प –
यह काम के हिसाब से कई वजन में उपलब्ध है जिससे हम इसे अपने काम के अनुसार चुन सकते हैं।

० डिमोलिशन हैमर के फायदे ०

1 कठिन कार्यों में –
इसका उपयोग कठिन कार्यों के लिए किया जाता है आसान कार्य के लिए तो और भी कई टूल्स उपलब्ध हैं।

2 समय और मेहनत की बचत –
इसका उपयोग करने से घंटों का काम मिन्टो में हो जाता है ओर मेहनत भी कम लगती है इसलिए इसका इस्तेमाल अब ज्यादा होने लगा है।

3 विभिन्न chisel ( छैनी)का उपयोग –
इसमें हमे एक सुविधा यह होती है कि इसमें हम विभिन्न छेनी का उपयोग कर सकते हैं अपने काम के हिसाब से।

डिमोलिशन हैमर का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखने योग्य बाते??

  • हमे इसका उपयोग करते समय सुरक्षा चश्मे पहन लेना चाहिए।
  • इसके उपयोग के समय टीले कपड़े नहीं पहनना चाहिए।
  • इसके उपयोग के बाद पॉवर को बंद कर देना चाहिए

डिमोलिशन हैमर को खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखे???

1 इंपैक्ट एनर्जी –
हमे इसे खरीदते समय यह देख लेना चाहिए कि इसकी इंपैक्ट एनर्जी कैसी है अगर इसकी इंपैक्ट एनर्जी अच्छी है तभी यह मशीन अच्छे से काम करेगी।

2 वजन –
हमे इसे खरीदते समय इसका वजन देख लेना चाहिए वैसे तो हैवी वजन की मशीन अच्छी होती है पर उससे लंबे समय तक काम नहीं किया जा सकता हाथ दर्द होने लगते हैं इसलिए लंबे समय तक काम करने के लिए हमे हल्की मशीन लेनी चाहिए।

3 चक/ शक टाइप –
हमे देख लेना चाहिए कि हमे अपने काम के लिए किस चक ओर छेनी की आवश्यकता है उसी के अनुसार मशीन लेनी चाहिए।

See also  इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन: इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन क्या है?? इसके भाग,प्रकार, और फायदे

4 पावर सोर्स –
यह corded ओर cordless दोनों तरह की मिलती हैं हमे अपनी आवश्यकता के अनुसार चुन लेना चाहिए वैसे आज कल cordless को ही अच्छा माना जाता है।

5 वाईब्रेशन कंट्रोल –
हमे चेक कर लेना चाहिए कि इसमे वाइब्रेशन कंट्रोलर है कि नहीं अगर नहीं होगा तो हाथ जल्दी दर्द करने लगेंगे और काम नहीं हो पाएगा।

निष्कर्ष –
डिमोलिशन हैमर ने हमारे कामों को आसान बना दिया है जहां पुरानी दीवारों को तोड़ने, रोडो को तोड़ने के लिए कई मजदूरों की आवश्यकता पड़ती थी
अब वो निर्भरता कम हो गई है इसका उपयोग करने के लिए हमे ज्यादा लोगों की आवश्यकता नहीं पड़ती और काम आसानी से हो जाता है।

FAQ section

Q 1 डिमोलिशन हैमर क्या काम करता है??

इसका इस्तेमाल कंक्रीट, पत्थर या कठोर वस्तु को तोड़ने में किया जाता है यह पुरानी छत, रोड हटाने और चट्टानों को तोड़ने में मदद करता है।

Q 2 क्या डिमोलिशन हैमर से ड्रिलिंग कर सकते हैं???

नही, इसमें घूमने का पॉवर नहीं होता यह तो आगे पीछे धक्का देना का काम करती है तो इससे ड्रिलिंग नहीं की जाती बल्कि तोड़ फोड़ की जाती है।

Q 3 क्या रोटरी हैमर और डिमोलिशन हैमर एक ही है???

नहीं, रोटरी हैमर ड्रिलिंग और chiseling ( तोड़ने) दोनों करता है पर डिमोलिशन हैमर सिर्फ तोड़ने का काम करता है यह ड्रिलिंग नहीं करता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *