कॉर्डलेस ड्रिल मशीन पॉवर टूल्स का ही एक भाग है अब हम सब जानते हैं कि ड्रिल मशीन क्या होती है वो हम अपने पुराने आर्टिकल में पड़ चुका है
फिर भी मैं बता दूं ड्रिल मशीन एक छेद करने वाली मशीन होती है और कॉर्डलेस ड्रिल मशीन तो नाम से स्पष्ट हो रहा की कॉर्डलेस ( बिना तार वाली) जिसमें तार नहीं होता।
तो यह इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन से ज्यादा अच्छी मानी जाती है क्यों कि इसको अपनी आवश्यकता अनुसार एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा सकता हैं।
इसे बिजली के तारों की आवश्यकता नहीं होती यह बैटरी से चलती है हालांकि इसका उपयोग भी इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन की तरह धातु, प्लास्टिक आदि में छेद करने के लिए ही किया जाता है।

० कॉर्डलेस ड्रिल मशीन कैसे काम करती है ०
कॉर्डलेस ड्रिल मशीन में बैटरी,चक , इलेक्ट्रिक मोटर, गियर और ट्रिगर होता है इसमें बैटरी इलेक्ट्रिक मोटर को ऊर्जा प्रदान करती है
और इलेक्ट्रिक मोटर चक को चक गियर को और गियर ट्रिगर को फिर इस तरह यह मशीन चालू हो अपना कार्य करती है।
० कॉर्डलेस मशीन के भाग ०
1 बैटरी –
बैटरी मशीन को पॉवर प्रदान करती है।
2 मोटर –
मोटर बैटरी की ऊर्जा को घूमने वाली यांत्रिक ऊर्जा में बदलती है।
3 चक –
चक ड्रिल विट को पकड़ कर रखती है
4 ट्रिगर –
ट्रिगर का उपयोग मशीन को चालू बंद करने के लिए किया जाता है।
5गियर –
गियर मशीन को गति चुनने में मदद करती है।
6 डायरेक्शन स्विच –
यह विट को आगे पीछे की दिशा में घुमाने के लिए उपयोग किया जाता है।
० कॉर्डलेस मशीन के प्रकार ०
1, कॉर्डलेस ड्रिल ड्राइव –
यह सबसे आसान ड्रिल मशीन है इसका उपयोग घरों में वर्कशॉप आदि में किया जाता है यह ड्रिलिंग करने और स्क्रू को लगाने के लिए किया जाता है।
2, कॉर्डलेस हैमर ड्रिल –
यह घूमने वाली होती है इसका उपयोग ईटो, चिनाई और कुछ हल्के कामों में किया जाता है।
3, कॉर्डलेस इंपैक्ट ड्राइवर –
इसका अधिकतर इस्तेमाल ऑटोमोबाइल से जुड़े कामों में किया जाता है यह पेंच कसने और खोलने का काम करती है।
० कॉर्डलेस ड्रिल मशीन के उपयोग ०
* लकड़ी में छेद करने के लिए।
* धातु में ड्रिलिंग करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है
* मशीनों का मेंटेनेंस में उपयोग।
* निर्माण कार्यों में।
* वर्कशॉप में भी उपयोग किया जाता है
* फर्नीचर बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
* प्लास्टिक में छेद करने के लिए।
* घरों में रिपेयरिंग कार्यों में।
०कॉर्डलेस ड्रिल मशीन के फायदे ०
1 लाने ले जाने में आसान –
कॉर्डलेस ड्रिल मशीन को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाना बहुत आसान होता है जिससे हमे सुविधा हो जाती है।
2 बिजली के बिना काम –
इसको इस्तेमाल करने के लिए बिजली की आवश्यकता नहीं होती यह बैटरी से चलती है
जिससे इसका उपयोग कही भी किया जा सकता है जहां बिजली की सुविधा नहीं है।
3 इस्तेमाल में आसान –
इसके उपयोग बहुत ही आसान है इसको कोई भी आसानी से उपयोग किया जाता सकता है।
4 समय की बचत –
इसको इस्तेमाल करने से समय की बहुत बचत होती है क्यों कि इसमें हमे बार बार तार लगाने की जरूरत नहीं होती है।
5 बहुउपयोगी पॉवर टूल्स –
इसका उपयोग एक से ज्यादा कामों के लिए किया जा सकता है जैसे ड्रिलिंग के साथ स्क्रू कसने के कामों में।
० कॉर्डलेस ड्रिल मशीन का सुरक्षित उपयोग कैसे करें ०
हमे ड्रिल मशीन का उपयोग करते समय सुरक्षा रखना बहुत जरूरी है। जो इस प्रकार है
* हमे हमेशा मशीन का उपयोग करते समय मशीन और कार्य के हिसाब से सही आकर की विट का इस्तेमाल करना चाहिए।
* हमें अपने काम के अनुसार उसकी स्पीड को रखना चाहिए।
* काम करते समय सुरक्षा चश्मे को पहनना बहुत जरूरी है।
* हमे ढीले कपड़े पहन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्यों कि उनका मशीन में फंसने का डर होता है जिससे हादसा हो सकता है।
* हमे क्षतिग्रस्त विट और बैटरी का उपयोग नहीं करना चाहिए।
* मशीन को हमेशा साफ और सूखी जगह पर रखना चाहिए।
* मशीन का रखरखाव हमेशा नियमों अनुसार करना चाहिए।
निष्कर्ष –
कॉर्डलेस ड्रिल मशीन आज कि दुनिया के लिए एक जादुई मशीन है जिसने हमारे कामों को आसान बना दिया है और इससे हम कई तरह के कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते है पर इसको खरीदने और चलाने में सावधानी बरतनी चाहिए।