इम्पैक्ट ड्रिल मशीन क्या है, उपयोग, फायदे और सही मशीन चुनने की जानकारी

By | 26/09/2026

निर्माण कार्यों में सही पॉवर टूल्स का इस्तेमाल काम को आसान और तेज बना देता है इम्पेक्ट ड्रिल मशीन एक ऐसा ही पॉवर टूल्स है जो ईट, चिनाई और कंक्रीट वाली सतहों पर आसानी से उपयोग किया जाता सकता है।
इम्पैक्ट ड्रिल मशीन में घूमने के साथ- साथ आगे पीछे हल्का धक्का देने की भी पॉवर होती है जिससे यह कठोर सतहों पर भी आसानी से छेद कर देती है।

० इम्पैक्ट ड्रिल मशीन क्या है????

इम्पैक्ट ड्रिल मशीन इलेक्ट्रिक और बैटरी दोनों ही प्रकार का टूल्स है यह ड्रिल विट को तेज घुमाने के साथ – साथ उसे हल्का धक्का देने का भी कार्य करती है जिससे इंपैक्ट एक्शन ड्रिल बिट को सामग्री पर छोटे – छोटे प्रहार करने में मदद करता है।

इम्पैक्ट ड्रिल मशीन
यह इंपेक्ट मशीन एक्शन के साथ कार्य करती है जिससे आसानी से चिनाई कंक्रीट वाली सतहों पर सामान्य ड्रिल की तुलना में अधिक प्रभावी हो सकती है।

० इंपेक्ट ड्रिल मशीन कैसे काम करती है ०

इम्पैक्ट ड्रिल मशीन में जो मोटर लगी होती है वह ड्रिल विट को घुमाती रहती है और जब इस मशीन को इंपेक्ट मोड़ में चलाया जाता है तो यह ड्रिल विट को रोटेशन के साथ आगे पीछे की हल्की गति देता है
इस प्रकिया से आसानी से सामग्री टूटती जाती है और विट सतह में प्रवेश कर जाती है।

See also  रोटरी हैमर ड्रिल मशीन: उपयोग, प्रकार सावधानी

० इंपेक्ट ड्रिल मशीन के प्रमुख उपयोग ०

इम्पैक्ट ड्रिल मशीन का उपयोग वैसे तो बहुत सारे कार्यों में किया जाता है जिनमें से प्रमुख उपयोग ये है –

1, ईट और चिनाई में ड्रिलिंग करने में –

ईट और चिनाई के काम कंक्रीट होते हैं तथा इनकी सतह कठोर होती है तो इनमें छेद करना थोड़ा मुश्किल होता है पर इंपेक्ट ड्रिल मशीन इस कार्य को बहुत आसानी से कर देती है इसलिए इन कामों के लिए यह एक उपयुक्त विकल्प है।

2, धातु में छेद करने में –

धातुओं में छेद करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है बस इसके लिए सही स्पीड और उचित ड्रिल विट होना चाहिए। इसके इस्तेमाल से विभिन्न धातु की सतहों पर डीलिंग की जा सकती है।

3, लकड़ी की ड्रिलिंग करने में –

इस मशीन से लकड़ी की ड्रिलिंग भी आसानी से की जाती है बस उसके लिए सही विट का इस्तेमाल करना चाहिए।

4, घरेलू कामों में –

घर के छोटे मोटे कामों जैसे दीवाल में छेद करने पेंच कसने खोलने छोटे रिपेयरिंग कार्यों में इसका उपयोग किया जाता है।

5, निर्माण कार्य में –

लकड़ी का काम करने वाले निर्माण क्षेत्र और अन्य पेशों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

० इंपेक्ट ड्रिल मशीन के फायदे ०

इम्पैक्ट मशीन के बहुत से कार्यों फायदे है

1 तेज ड्रिलिंग –
यह इंपैक्ट ड्रिल सामान्य ड्रिल मशीन की तुलना में अधिक तेज गति से कार्य करती है इससे कठोर सतहों पर भी आसानी से छेद हो जाता है।

2 बहुउपयोगी मशीन –
यह मशीन एक साथ कई कामों के लिए उपयोग की जाती है बस सही विट और मोड़ का इस्तेमाल किया जाए।

3 समय की बचत –
हाथ से ड्रिलिंग करने में जहां बहुत ज्यादा समय लगता था अब वही काम इस मशीन से करने में हमे समय की काफी बचत हो जाती है।

See also  इंडस्ट्री 4.0 इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग

4 चलाने में आसान –
इसे चलना बहुत आसान है कोई भी व्यक्ति इसे चला सकता है बस स्पीड कंट्रोल का ज्ञान होना चाहिए नहीं तो हादसा भी हो सकता है।

5 कॉर्डलेस भी है –
यह मशीन इलेक्ट्रिक के साथ- साथ कॉर्डलेस भी है इसे कही भी आसानी से ले जाया जा सकता है और इसका उपयोग वहां भी किया जा सकता है जहां बिजली की सुविधा नहीं है।

० इंपेक्ट ड्रिल मशीन और सामान्य ड्रिल मशीन में अंतर ०

विशेषता।         सामान्य ड्रिल।         इम्पैक्ट ड्रिल

1 रोटेशन।         इसमें भी होता है।          इसमें भी

2  इम्पैक्ट एक्शन।    नहीं होता।               होता हैं

3  ईट चिनाई।           सीमित।          असीमित

4। धातु में काम।        होता है।         होता है

5। लकड़ी में काम।      होता है।       होता है

०इम्पैक्ट ड्रिल मशीन को खरीदते समय ध्यान देने योग्य बाते ०

हमे इस मशीन को लेते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पॉवर –
इसमें जो मोटर लगी होती है वह काम पर बहुत प्रभाव डालती है इसलिए इसकी मोटर की पावर अच्छी होनी चाहिए।

स्पीड कंट्रोल –
इसमें हमे स्पीड कंट्रोलर को चेक कर लेना चाहिए क्योंकि इसमें वह बहुत जरूरी है।

चक क्षमता –
चक यह सुनिश्चित करता है कि मशीन में किस तरह के ड्रिल विट लगाए जा सकते हैं।

कॉर्डलेस –
इम्पैक्ट ड्रिल मशीन कॉर्डलेस अधिक उपयोगी सिद्ध हो सकती है क्योंकि इसका इस्तेमाल ऐसी जगह भी किया जा सकता है जहां बिजली नहीं है।

See also  लेथ मशीन

सुरक्षा फीचर –
हमे इसमें उपलब्ध सुरक्षा फीचर को अच्छे से चेक कर लेना चाहिए तब ही इसको लेना चाहिए।

० इंपेक्ट ड्रिल मशीन को उपयोग करने में रखने वाली सावधानी ०

हमे इसका इस्तेमाल करते समय निम्न सावधानी रखना चाहिए।

  • उपयोग करते समय हमेशा सुरक्षा गिलास पहनना चाहिए।
  • इसका उपयोग करते समय टीले कपड़े नहीं पहनना चाहिए।
  • विट बदलना हो तो पहले मशीन को बंद करने बिजली या बैटरी पॉवर हटा देना चाहिए।
  • हमे इसके लिए निर्धारित किए गए नियमों का पालन करना चाहिए।
  • मशीन पर क्षमता से अधिक दबाव नहीं डालना चाहिए।

निष्कर्ष –
इम्पैक्ट ड्रिल मशीन इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन से कही ज्यादा अधिक उपयोगी है इसी लाने ले जाने में भी सरलता है इसका इस्तेमाल कही भी आसानी से किया जाता सकता है इसने हमारे कामों को आसान बना दिया है।

F A Q section

Q1 इंपेक्ट ड्रिल मशीन क्या होती है??
इम्पैक्ट ड्रिल मशीन पॉवर टूल्स में से ही एक टूल्स है जो ड्रिल विट को घुमाने के साथ साथ इंपेक्ट एक्शन भी देती है जिससे कंक्रीट, ईट ओर चिनाई वाली जगहों पर आसानी से ड्रिलिंग हो जाती है।

Q 2 इंपेक्ट ड्रिल मशीन का उपयोग किन किन क्षेत्रों में किया जाता है???

इम्पैक्ट ड्रिल मशीन का उपयोग तो अब हर क्षेत्र में किया जाने लगा है पर यह सामान्य ड्रिल मशीन की तुलना में कठोर सतहों के लिए अधिक उपयोगी सिद्ध होती है।

Q 3 इंपैक्ट ड्रिल मशीन खरीदते समय क्या देखना चाहिए???

इम्पैक्ट ड्रिल मशीन खरीदते समय हमे मोटर की पॉवर बैटरी, चक , वजन, ग्रिप और सुरक्षा फीचर को जरूर देखना चाहिए।

Q 4 कॉर्डलेस इंपेक्ट ड्रिल मशीन क्या है???

कॉर्डलेस इंपेक्ट ड्रिल मशीन वह मशीन है जिसे चलाने के लिए बिजली की आवश्यकता नहीं होती वह बैटरी से भी चलाई जा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *