इंडस्ट्री 4.0 इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग

By | 03/09/2026

आज हम इंडस्ट्री 4.0 इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बारे मे जानेंगे।

क्या आप जानते है कि मशीनें भी बाते करने लगी है वो निर्माण भी लेने लगी है अब ये कोई आश्चर्य की बात नहीं रही। पहले जहां मनुष्य का हर काम करने के लिए मानव कि सहायता लेनी पड़ती थी अब मानव का स्थान मशीनों ने ले लिया है और यह दौर भाप से शुरू होकर AI, और CMM तक पहुंच गया है तो चलिए हम यहां सी एम एम के बारे में बात करेंगे।

० सी एम एम –
हम सी एम एम को बिल्कुल सरल शब्दों में समझने की कोशिश करते हैं पहले हम सी एम एम का पूरा नाम जानते है।
सी एम एम ( कैपेबिलिटी मैचुरिटी मॉडल) यह क्रांति केवल मशीनों का कंप्यूटर से जोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वचालित निर्णय लेने वाली पद्धति पर आधारित है।

० ओद्योगिक क्रांति का इतिहास ०

औद्योगिक क्रांति 4.0 की बारे में जानने से पहले हम उसके इतिहास के बारे में जानते है कि हम यहां तक कैसे पहुंचे।

1 पहली ओद्योगिक क्रांति –
यह 18 वी शताब्दी की बात है हमने जल ओर भाप इंजन की मदद से उत्पादन का मशीनीकरण किया।

2 दूसरी ओद्योगिक क्रांति –
फिर 19-2 0 वी शताब्दी में विद्युत ऊर्जा के आने से हमने उत्पादन में विस्तार किया।

3 तीसरी ओद्योगिक क्रांति –
20 वीं शदी के आने तक हमने कंप्यूटर और इंटरनेट का उपयोग करना शुरू कर दिया जिसने हमे हर क्षेत्र में प्रगति करने में मदद की।

4 चौथी ओद्योगिक क्रांति –
वर्तमान में हम जहां है वह वह चौथी ओद्योगिक क्रांति का समय है इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर फिजिकल सिस्टम मिलकर पूरी दुनिया को स्मार्ट बना रहे हैं।

०चौथी ओद्योगिक क्रांति की प्रमुख तकनीके ०

पुरानी तकनीकों को मिलकर अब हम एक नई दुनिया का निर्माण कर रहे हैं जिसके लिए हम इस क्रांति में इन तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं –

० IIOT-
Industrial Internet of things
इसमें आई आई ओ टी तकनीक के उपयोग किया जाता है जिससे मशीनों में लगे सेंसर उन्होंने इंटरनेट से जोड़ते में जिसकी मदद से इंजिनियर आसानी से अपने मोबाइल, लैपटॉप में यह देख पाते है कि मशीन सही से काम कर रही है या नहीं।

० predictive maintenance
इसमें मशीन में होने वाली खराबी का पहले से ही पता लगा लिया जाती हैं जिससे मशीनों का अच्छी तरह से रखरखाव हो जाता है मशीन हमे पहले ही बता देती हैं कि मशीन का ये पार्ट खराब होने वाला है इसे बदल लो।

० 3D printing –
अब मशीनों के जटिल पार्ट थ्री डी प्रिंटिंग से कंप्यूटर से तुरंत बनाए जा सकते हैं।

० मैकेनिकल इंजीनियर्स को इसका ज्ञान क्यों जरूरी है –
पहले के समय इंजिनियर को विनिर्माण ओर उत्पादन का ज्ञान ही काफी था पर अब चौथी ओद्योगिक क्रांति के बाद उन्हें सेंसर, डेटा एनालिसिस, बेसिक कोडिंग की भी समझ होनी चाहिए।

चौथी ओद्योगिक क्रांति के आने से हमारी अर्थव्यवस्था के ओद्योगिक क्षेत्र में काफी बदलाव आ गए है अब इंजीनियरों का थोड़े से ज्ञान से काम नहीं चलेगा उन्हें अब की तकनीकों के साथ चलना पड़ेगा नहीं तो उनकी नौकरी को खतरा हो सकता है जो तकनीक के साथ चलेगा उनके रस्ते आगे खुलते जाएंगे और जो पीछे रह जाएगा वो कही खो जाएगा। अब के इंजीनियरों को सेंसर डेटा एनालिसिस बेसिक कोडिंग इन सब बातों का ज्ञान होना बहुत जरूरी है।

० अब मैकेनिकल इंजीनियर्स के लिए बिल्कुल नए रोल सामने आया है ०

1, रोबोट्स और ऑटोमैटिक असेंबली लाइंस को डिजाइन ओर रखरखाव करना।

2, पूरी फैक्ट्री की मशीनों को ai तकनीक से जोड़ना।

3, असली मशीन के निर्माण से पहले 3डी मॉडल बनाना ओर कंप्यूटर पर सिमुलेशन करना।

4, मशीनों के सेंसर को देख कर यह पता लगाना कि मशीन कब खराब हो रही है।

5, मशीनों के जटिल पार्ट को 3डी प्रिंटिंग से तैयार करना।

०चौथी ओद्योगिक क्रांति से मैकेनिकल इंजीनियर्स को फायदे ०

1 मशीनों की खराबी का पहले से पता चलना –
अब हमे नई तकनीक से पहली से पता चल जाता है कि कौन सा पार्ट खराब होने वाला है जिसे वक्त रहते ठीक कर लिया जाता है।

2 उत्पादन में तेजी –
अब मशीनों से हम 24 घंटा बिना रुके काम ले सकते है जिससे उत्पादन में तेजी आई है।

3 जटिल पार्ट बनाने में सरलता –
अब 3डी प्रिंटिंग की वजह से जटिल पार्ट को भी आसानी से बनाया जा पा रहा है।

4 समय की बचत –
जिस काम को करने में पहले कई घंटों लगते थे अब वही काम मिन्टो में हो रहा है।

5 मार्निटरिंग –
इन नई तकनीक की मदद से इंजीनियर कही से भी अपनी मशीन की मार्निटिन कर लेता है उन्हें मशीन की पास होने की आवश्यकता नहीं होती वह कही भी मोबाइल लैपटॉप से इन्हें देख लेते है।

निष्कर्ष –
चौथी ओद्योगिक क्रांति ओर मैकेनिकल इंजीनियर्स ने दुनिया का रूप ही बदल दिया है चौथी ओद्योगिक क्रांति में मैकेनिकल इंजीनियर को आगे बढ़ने के कई रस्ते खोल दिए हैं जिससे वह अपना और देश का विकास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *