एंगल ग्राइंडर क्या होता है उसके भाग और खरीदते समय ध्यान देने योग्य बाते

By | 29/09/2026

एंगल ग्राइंडर एक ऐसा टूल्स है जो एक नहीं बहुत सारे कठिन कार्यों को सरल बना कर पूरा करता है इसका उपयोग कंक्रीट, पत्थर कठोर जगहों पर उसे तोड़ने, घिसने और फिनिशिंग टच देने के लिए किया जाता है
हमने आमतौर पर देखा भी है जब घरों में फर्श पर संगमरमर लगाया जाता है तो उसे फिनिशिंग टच देने के लिए उस पर एक मशीन चलाई जाती है ताकि उसने चमक आ जाए और जो मशीन यह कार्य करती है वही एंगल ग्राइंडर होता है।

०एंगल ग्राइंडर क्या होता है????

एंगल ग्राइंडर एक ऐसा उपकरण है जो इलेक्ट्रिक और बैटरी दोनों से चलता है इसे हम अपनी जरूरत के हिसाब से इलेक्ट्रिक या बैटरी वाला उपयोग में ले सकते हैं।

एंगल ग्राइंडर

इसमें एक मोटर लगी होती है जो इसे पावर देती है और इसने कई तरह की डिस्को ( प्लेटो) का उपयोग किया जाता है हर एक अलग काम के लिए एक अलग प्लेट के इस्तेमाल किया जाता है।

इसका नाम एंगल ग्राइंडर इसलिए पढ़ा क्यों कि इसमें मोटर की के शाफ़्ट के साथ एक एंगल पर लगी होती है।

० एंगल ग्राइंडर के प्रमुख भाग ०

एक एंगल ग्राइंडर में कई भाग होते हैं जो इस प्रकार है

1 मोटर –
इसमें एक मोटर लगी होती है जो डिस्क को शक्ति प्रदान करती है।

2 सिंपडल –
यह मशीन के वह हिस्सा है जो डिस्क और मोटर को जोड़ने का काम करता है।

3 ग्राइडिंग या कटिंग –
यह ग्राइडिंग और कटिंग दोनों काम करती है

4 गार्ड –
इसका गार्ड जो इसे चला रहा होता है उसे चिंगारी और टूटे हुए टुकड़ों से सुरक्षा प्रदान करती है।

See also  कॉमन पॉवर टूल्स: उपयोग प्रकार और सुरक्षा

5 साइड हैंडल –
इसमें एक साइड हैंडल लगा होता है जो मशीन को मजबूती से पकड़ने और नियंत्रित करने में मदद करता है।

6 ऑन/ऑफ स्विच –
इसमें मशीन को चालू बंद करने के लिए एक स्विच लगा होता है।

7 गियर हाउसिंग –
गियर हाउसिंग, गियर सिपडल सिस्टम को सुरक्षित रखता है।

० एंगल ग्राइंडर का उपयोग ०

इसका उपयोग कई औद्योगिक कामों से लेकर घरेलू कामों तक किया जाता है।

1 धातु काटने में –
इसमें कटिंग डिस्क के उपयोग से स्टील, लोहे की धातु को काटा जा सकता है। इसका उपयोग मैटल को काटने के लिए किया जाता है।

2 ग्राइडिंग के लिए –
ग्राइडिंग , का मतलब है बेल्डिंग के बाद को अतिरिक्त धातु बच जाती है उसे उस जगह से हटाना और सतह को घिसना या साफ करना।

3 पॉलिशिंग के लिए –
किसी भी काम को करने के बाद उसमें फाइनल टच देने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

4 जंग हटाने के लिए –
इसमें वायर ब्रश और व्हील की सहायता से जंग और गंदगी को हटाया जा सकता है।

5 पत्थर और कंक्रीट के काम में –
कुछ कंक्रीट और पथरीली जगहों पर उचित डिस्क का उपयोग कर इस मशीन का इस्तेमाल किया जाता है।

० एंगल ग्राइंडर में इस्तेमाल होने वाली डिस्क ०

Cutting disk –
Cutting डिस्क का उपयोग धातु को काटने के लिए किया जाता है।

Grinding disk –
इसकी ग्राइडिंग डिस्क बेल्डिंग के बाद अतिरिक्त धातु की हटाने का काम करती है।

Flap disk –
यह मेटल को स्मूद और सतह की फिनिशिंग के लिए उपयोग की जाती है।

See also  इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन: इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन क्या है?? इसके भाग,प्रकार, और फायदे

Wire brush –
यह जंग और पेंट हटाने के काम आता है।

Polishing pad –
इसका उपयोग धातु की सतह की फिनिशिंग के लिए किया जाता है।
हमे इन सभी डिस्को का इस्तेमाल उनके काम और आवश्यकता के अनुसार करना चाहिए।

०एंगल ग्राइंडर के फायदे ०

  • इसमें हम कई तरह की डिस्को का उपयोग किया जाता सकता है इससे हम कई तरह के काम कर सकते हैं।
  • धातु को काटने में लगने वाले समय की बचत होती है
  • इससे कटाई के साथ साथ सफाई और फिनिशिंग के काम भी किए जा सकते हैं।
  • इसका उपयोग घरों से लेकर निर्माण कार्यों में किया जा सकता है

० एंगल ग्राइंडर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखे???

हमे इसे खरीदते समय सिर्फ इसकी कीमत का ध्यान ही नहीं बल्कि और भी बहुत सी बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे मोटर की क्षमता, गियर, डिस्क इन सबको अच्छे से चेक करने के बाद ही हमे इसको खरीदना चाहिए।

० एंगल ग्राइंडर उपयोग करते समय सुरक्षा सावधानियां ०

  • इसका उपयोग करते समय हमेशा सुरक्षा चश्मे पहनना चाहिए।
  • हमे अपने काम के अनुसार इसमें डिस्क का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • मशीन में जो गार्ड होता है उसे सही स्थिति में रखना चाहिए।
  • हमे इसको चलाते समय ढीले कपड़े नहीं पहनना चाहिए।
  • मशीन का इस्तेमाल करते समय उसे मजबूती से पकड़ना चाहिए।
  • हमे क्षतिग्रस्त डिस्क का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • डिस्क बदलने से पहले हमे मशीन को बंद कर देना चाहिए।

० निष्कर्ष –
यह एक बहुउपयोगी टूल्स है इससे कई काम किये जाते हैं और जो काम किए जाते है वह हमारे समय की बचत करते हैं और तेज भी होते हैं
पर हमें इसी खरीदते समय सावधानी बरतनी चाहिए इसे हमे अच्छे से चेक करके और अपने काम के हिसाब से ही लेनी चाहिए ओर जो इसके लिए सुरक्षा नियम बनाए गए हैं उन्हें अपनाना चाहिए।

See also  यांत्रिक मशीन,उसके प्रकार और उसके लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *