आज का समय AI का समय है आज प्रतिस्पर्धा के समय में हर एक व्यक्ति को अपना काम जल्दी ओर कम बजट में करनी की होड़ लगी हुई है इसके लिए अब मानव का उपयोग कम ओर मशीनों का उपयोग ज्यादा होने लगा है इसी क्रम में मानव ने ओद्योगिक रोबोट का आविष्कार किया है जो हजारों मजदूरों का काम मिंटी में व सरल तरीके से कर देता है। चलिए तो हम औद्योगिक रोबोट के बारे में जानते हैं
# औद्योगिक रोबोट –
यह एक ऐसी मशीन है जो कंप्यूटर द्वारा प्रोग्रामिंग किया जाता है
इसे ओर आसान भाषा में समझे तो इसे ” लोहे का हाथ “ समझा जा सकता है जो किसी भी दशा में मुड़ सकता है चीजों को उठा सकता है और रख सकता है।
औद्योगिक रोबोट का जन्म –
पहले औद्योगिक रोबोट का आविष्कार जॉर्ज चार्ल्स डेवल ने किए था इन्हें रोबोटिक्स का जनक कहा जाता है जिसका आविष्कार 1954 में किया गया जिसका नाम था ” यूनिमेट”
और भारत का पहला औद्योगिक रोबोट ब्रावो है
औद्योगिक रोबोट के उद्देश
औद्योगिक रोबोट का निर्माण कई उद्देशों के लिए किया गया है जिससे मानव के जीवन में बहुत से बदलाव आए है
1 मानव काम को आसान बनाना
2 समय की बचत
3 जोखिम कम करना
4 विनिर्माण को प्रोत्साहित करना
औद्योगिक रोबोट प्रमुख रूप से तीन हिस्से होते है जो इस प्रकार है –
1 कंट्रोलर –
यह कंप्यूटर द्वारा संचालित होता है इसलिए कंप्यूटर को ” रोबोट का दिमाग” कहा जाता है जो रोबोट को बताया है क्या ओर कैसे करना है।
2 आर्म –
यह इंसानी हाथ कि तरह दिखता है जो अलग अलग जोड़ो से बना होता है इसे ” रोबोट का शरीर” कहा जाता है।
3 एंड इंजेक्टर –
रोबोट के हाथ के आखिरी छोर पर जो टूल लगा होता है उसे एंड इंजेक्टर कहते है या इसे हम ” रोबोट का हाथ ” कहते है
काम के हिसाब से यह चीजों को पकड़ने वाला ग्रिपर हो सकता है।
औद्योगिक रोबोट क्या काम करते है????
औद्योगिक रोबोट से कारखानों में कई तरह के काम करवाए जाते है उनमें से मुख्य निम्न है –
1सामान उठाना या रखना –
जो काम भारी ओर मुश्किल होता है जिसे इंसान करने में असमर्थता महसूस करते है वो सारे काम रोबोट आसानी से कर देता है भारी से भारी सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान उठा कर रखना।
2 वेल्डिंग करना –
बड़ी -बड़ी कारों ओर बसों के निर्माण में वेल्डिंग करने के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया जाता है जो आसानी से वेल्डिंग कर देता है।
3 स्प्रे पेंटिंग –
कारों ओर बसों में पेंटिंग करने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। जहां मानव को चढ़ने ओर उतरने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा तो वही काम इससे आसानी से हो जाता है।
4 असेंबली –
बड़ी बड़ी कारों ओर बसों या मशीनों के बारीक पैच पुर्जों को कसने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
औद्योगिक रोबोट के प्रकार
अलग अलग काम को अलग अलग तरीके से किया जाता है इसलिए अलग अलग प्रकार के रोबोट बनाए जाते है जो अपना काम निपुणता से कर सके कुछ प्रकार इस तरह है
अलग अलग काम के हिसाब से अलग अलग रोबोट का इस्तेमाल किया जाता है जिनमें से कुछ रोबोट इस प्रकार है –
1 आर्टिकुलेटेड रोबोट –
यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला रोबोट है जिसमें इंसान कि हाथ जैसी भुजाएं होती है जो वेल्डिंग और पेंटिंग के लिए सबसे ज्यादा उपयोग होती हैं।
2 कार्टेशियन रोबोट –
इस तरह के रोबोट सीधी लाइन में चलते है इनका ज्यादा इस्तेमाल पिक एंड पलेस के लिए किया जाता है।
3 सकारा रोबोट –
ये रोबोट बहुत तेज होते है और यह आकर में चोट होते है इनका उपयोग इलेक्ट्रानिक उपकरणों को असेंबल करने में किया जाता है।
4 कोर्बोट्स –
इन्हें सहयोगी रोबोट कहा जाता है जो किसी बिना सुरक्षा बॉडर के इंसानों के साथ मिलकर काम करते है।
* औद्योगिक रोबोट के फायदे *
1 लगातार काम –
रोबोट में हम 24 घंटा बिना रुके काम ले सकते है यह दिन रात बिना थके काम कर सकते है
2 सटीकता –
क्योंकि यह रोबोट है इसलिए इनसे गलती होने की संभावना ना के बराबर होती है जिससे इनके दुबारा किए गये काम में सटीकता होती है
3 सुरक्षा –
इनके उपयोग से भारी जोखिम भरे काम जिन कामों में इंसान की जान मन की हानि होनी की संभावना होती है वो भी आसानी से बिना किसी दिक्कत के किया जाता सकता है।
4 गति –
रोबोट के उपयोग ने काम को गति प्रदान की है जो काम कई दिनों में होता था वही काम आज हम रोबोट की सहायता से मिनटों में कर पा रहे हैं।
निष्कर्ष –
रोबोट्स ने हमारे जीवन को सरल बना दिया है यह विनिर्माण के लिए बहुत लाभदायक है पर इसके भी अपने कई नुकसान है जिन्हें ध्यान में रख कर इनका इस्तेमाल किया जाना चाहिए।