बेंच ग्राइंडर: क्या है, उपयोग फायदे ध्यान देने योग्य बाते

By | 05/10/2026

बेंच ग्राइंडर एक ऐसा उपकरण टूल्स है जो स्थिर होता है इसे किसी टेबल पर फिक्स करके लगाया जाता है यह किसी धातु की सतह को घिसने, धार तेज करने पॉलिशिंग करने के काम आता है इसका उपयोग आकर सुधारने के लिए भी किया जाता है।

० बेंच ग्राइंडर क्या है???

बेंच ग्राइंडर एक ऐसा उपकरण है जो छोटे मोटे आकर सुधारने के काम आता है इसका उपयोग वर्कशॉप के साथ साथ घरों में भी किया जाता है
इसके दोनों तरफ ग्राइडिंग व्हील लगे होते हैं जिन्हें गति देने में मोटर बहुत मदद करती है जब यह तेज गति से घूमता है तो वस्तु को आकर दिया जाता है और उसकी फिनिशिंग भी की जाती है।

बेंच ग्राइंडर

०बेंच ग्राइंडर के भाग ०

1 इलेक्ट्रिक मोटर –
इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी होती है यह विद्युत ऊर्जा को इलेक्ट्रिक ऊर्जा में बदल देती है और गति प्रदान करती है।

2 ग्राइडिंग व्हील –
यह मशीन का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है इसके दुबारा ही वस्तु को आकार दिया जाता है और तेज किया जाता है। कई तरह के व्हील होते हैं इन्हें अपने काम के अनुसार चुना जाता है।

3 टूल रेस्ट –
Tool rest मशीन का वह भाग है जो मशीनको नियंत्रित करता है।

4 आई शील्ड-
इसे हम सुरक्षा स्क्रीन कह सकते हैं यह हमे मशीन से निकलने वाली चिंगारियों से बचाती है।

5 व्हील गॉर्ड –
यह भी सुरक्षा कवर ही होता है जो व्हील के यह लगा होता है और निकालने वाली चिंगारियों से सुरक्षा करता है।

6 ऑन/ ऑफ स्विच –
यह मशीन का वह हिस्सा है जहां मशीन को बंद और चालू करने के लिए स्विच लगा होता है।

See also  रोटरी हैमर ड्रिल मशीन: उपयोग, प्रकार सावधानी

०बेंच ग्राइंडर के उपयोग ०
बेंच ग्राइंडर एक छोटी और हाथ से चलने वाली बहुत उपयोगी मशीन है जिसका इस्तेमाल औजारों को तेज करने और आकार देने के लिए किया जाता है।

1 औजारों की धार तेज करना –
इसका उपयोग औजारों की धार तेज करने के लिए किया जाता है। जिससे वह और तेज गति से काम करने लगते हैं।

2 धातु की सतह को साफ करना –
जो धातु की सतह पर अतिरिक्त मेटल रह जाती है उसे यह साफ करता है।

3 जंग हटाना –
यदि लोहे में जंग लग जाए तो इससे उसी हटाया जा सकता है।

4 पॉलिशिंग –
किसी धातु को फिनिशिंग देने के लिए यह उसमें पॉलिशिंग का काम भी करता है।

5 धातु की किनारों को साफ करना –
धातु की किनारों में जो अतिरिक्त मेटल लगा रह जाता है उसे यह साफ करता है और आकार देने में भी मदद करता है।

० बेंच ग्राइंडर के प्रकार ०

1. Standard Bench Grinder-
इसका इस्तेमाल सामान्य कार्यों के लिए किया जाता है इसका अधिकतर उपयोग वर्कशॉप में किया जाता है।

2. Variable Speed Bench Grinder-
इसमें एक खास बात यह है कि इसमें व्हील की गति को अपनी आवश्यकता अनुसार सेट किया जा सकता है इसका उपयोग कई तरह के कामों के लिए किया जाता है।

3. Bench Grinder with Wire Wheel-
बेंच ग्राइंडर में दोनों तरफ व्हील लगाए जा सकते हैं इसमें एक तरफ ग्राइडिंग व्हील और दूसरी तरफ वायर व्हील लगाया जाता है जो धातु की सतह को साफ करने ओर जंग हटाने का काम करता है।
4. Bench Grinder with Buffer-
इस बेंच ग्राइंडर से किसी भी धातु की सतह को फिनिशिंग दी जाती है इसमें बफर व्हील का उपयोग किया जाता है।

See also  कॉर्डलेस ड्रिल मशीन: प्रकार, भाग और फायदे

० बेंच ग्राइंडर के फायदे ०

  • इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे किसी टेबल पर फिक्स कर दिया जाता है जिससे काम करते समय इसे पकड़ने की जरूरत नहीं होती
  • इससे छोटे मोटे काम बड़ी आसानी से किए जा सकते हैं जैसे चाकू को धार देना या किसी भी औजार की धार तेज करना।
  • इसका फायदा यह है कि इससे धातु को फिनिशिंग दी जा सकती है उसमें छोटे मोटे सुधार किए जा सकते हैं।
  • यह वस्तु की पॉलिशिंग के काम भी आता है।

० बेंच ग्राइंडर को खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें????

हमे इसे खरीदते समय सिर्फ इसकी कीमत को नहीं देखना चाहिए बल्कि इसकी मोटर की क्षमता को देखना चाहिए
हमे किस काम के लिए इसे लेना है उस अनुसार क्षमता वाली मशीन लेना चाहिए

हमे इसकी अच्छे से जाँच परख कर लेना चाहिए।

इसका इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए??

  • हमे इसका इस्तेमाल करते समय सुरक्षा चश्मे पहनना चाहिए।
  • हमे इसका उपयोग करते समय टीले कपड़े नहीं पहनना चाहिए।
  • हमे जिस धातु को धार देना है अच्छे से पकड़ना चाहिए।
  • व्हील और धातु पर जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए
  • इसका इस्तेमाल करने के बाद इसे सावधानी से बंद कर देना चाहिए।

०बेंच ग्राइंडर और एंगल ग्राइंडर में अंतर ०

यह दोनों ही ग्राइडिंग का काम करती है पर बेंच ग्राइंडर को हल्के कामों के लिए उपयोग किया जाता है जबकि एंगल ग्राइंडर का उपयोग भारी कामों के लिए किया जाता है

बेंच ग्राइंडर को एक स्थान पर फिक्स करके काम किया जाता हैं और एंगल ग्राइंडर को फिक्स नहीं किया जाता इसे कही भी ले जाया जा सकता है

See also  प्रोडक्टिव मेंटेनेंस यूजिंग ए आई

० निष्कर्ष –
यह एक जगह स्थिर कामों के लिए एक बहुत उपयोगी टूल्स है इसने हमारे कई छोटे कामों में आसान कर दिया है इसका उपयोग हम कई तरह के कामों के लिए कर सकते हैं इसमें कई तरह की व्हील का इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह औजार को तेज करने, घिसने और फिनिशिंग देने वाले कई तरह के कामों को बड़ी आसानी से कर देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *