वेल्डिंग मशीन

By | 31/08/2026

हम सबने जहाज देखी है जो कई पार्ट्स से मिलकर बनी है जिसमें वेल्डिंग मशीन का उपयोग किया गया है।

आज सब कुछ मशीनों से होने लगा है छोटे से छोटा ओर बड़े से बड़ा काम अरबत्ती से ले कर जहाज तक सबके निर्माण के लिए मशीनों का उपयोग किया जाता है और अगर किसी चीज में टूट फूट हो जाए या फिर उन्हें बनाने के लिए भी आपस में कई पार्ट जोड़ने पड़ते है उन्हें जोड़ने के लिए भी मशीनों का उपयोग किया जाता है और जो मशीन ये सब करती है उसे बेल्डिंग मशीन कहते है तो आगे हम बेल्डिंग मशीन के बारे में चर्चा करें।

० बेल्डिंग मशीन ०
जिस तरह हम घर में रोजमर्रा की छोटी मोटी प्लास्टिक की चीजों को जोड़ने के लिए फेवीकुक और कागज का जोड़ने के लिए गम का इस्तेमाल करते है। वैसे ही लोहा,एल्यूमिनियम और मेटल को जोड़ने के लिए बेल्डिंग मशीन का उपयोग किया जाता है।

इसका उपयोग दो यह दो से अधिक धातुओं को अत्यधिक गर्मी के जरिए आपस में स्थाई रूप से जोड़ने के लिए किया जाता है। यह मशीन मुख्य रूप से विद्युत ऊर्जा को अत्यधिक ऊष्मा में बदलती है जिससे धातुएं पिघलती है और ठंडा होना पर एक मजबूत जोड़ बना देती है।

* बेल्डिंग मशीन के प्रकार *

जिस तरह मशीनों के कई प्रकार है उसी तरह बेल्डिंग मशीन के भी अपने कई प्रकार है इसको काम के हिसाब से अलग अलग तरह से बनाया गया है जो इस तरह है –

1 स्टिक या आर्क बेल्डिंग मशीन –
यह सबसे पुरानी मशीन है जिसे हर किसी ने देखा होगा जब भी हमारे घर का निर्माण होता है या कही गेट लगाया जाता है तब लोहे के गेट को बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है।।

आर्क बेल्डिंग मशीन

० यह कैसे काम करती है –
इसमें काली या भूरी रंग की बेल्डिंग रॉड का इस्तेमाल किया जाता है जैसे ही रॉड लोहे को छूती है इसमें से एक चिंगारी निकलती है और रॉड पिघलाकर लोहे को जोड़ देती है।

० फायदा –
इसे हम कही भी खुली ओर हवा वाले स्थान पर उपयोग कर सकते है और यह बहुत सस्ती भी होती है।

० उपयोग –
इसका उपयोग भारी लोहे के कामों, कंस्ट्रक्शन साइट पर और पाइपलाइनों में किया जाता है।

2 मिग बेल्डिंग मशीन –
ओर मशीन में बेल्डिंग करने के लिए बार बार रॉड बदलनी पड़ती है क्यों कि वह पिघलाकर खत्म हो जाती है पर मिग बेल्डिंग मशीन में हमे बार बार रॉड बदलने की आवश्यकता नहीं होती इसे वायर फीड बेल्डिंग भी कहा जाता है।

० यह कैसे काम करती है –
मिग बेल्डिंग मशीन में मशीन के अंदर ही एक पतले तार का गोला लगा होता है जिसमें से गन का ट्रिगर दबाने पर तार अपने आप बाहर आ जाता है ओर पिघलाकर लोहे को जोड़ देता है। इसमें एक गैस का सिलेंडर भी लगा होता है जो बेल्डिंग को खराब होने से बचाता है।

० उपयोग –
कार ओर बाइक सुधारने की दुकानों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

3 टिंग बेल्डिंग मशीन
यह मशीन सबसे सटीकता से ओर सफाई से काम करती है।

यह कैसे काम करती है –
इसमे जिस रॉड का उपयोग किया जाता है वह खुद पिघलती में है बल्कि गर्मी पैदा करती है इसमें वेल्डर हाथ में एक अलग मेटल वायर को पिघलते हुए जोड़ में डालता है।
० उपयोग –
इसका उपयोग एल्यूमिनियम, हवाई जहाज के पार्ट्स को जोड़ने में किया जाता है।

4 इनवर्टर बेल्डिंग मशीन –
यह मशीन बहुत छोटी होती है इसे आप छोटे बैग की तरह कंधे पर कही भी आसानी से ले जा सकते हैं।

आजकल छोटी दुकानों और घरों की मरम्मत कार्यों में सबसे ज्यादा इसका इस्तेमाल किया जाता है।

 

* बेल्डिंग मशीन के इस्तेमाल में बरतने वाली सावधानी *
बेल्डिंग करने में बहुत हानिकारिक गैस ओर हानिकारक रोशनी निकलती है जिससे बचने के लिए हमे कुछ सावधानी बरतनी चाहिए जो इस तरह है –

1 बेल्डिंग हेलमेट का उपयोग –
हमे बेल्डिंग करते समय सामान्य हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए बेल्डिंग की रोशनी से आँखे जल सकती है। इसलिए हमे हमेशा ऑटो – डार्कनिग यह सही शेड वाले हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए।

2 लेदर के दस्ताने –
बेल्डिंग करते समय अत्यधिक गर्मी के कारण हाथ जल सकते है इसके लिए हमे लेदर के दास्तानों का उपयोग करना चाहिए।

3सुरक्षित कपड़े –
बेल्डिंग करते समय हमे सूती कपड़े पहनना चाहिए। हमे नायलॉन के कपड़े नहीं पहनना चाहिए क्यों कि अगर इनमें आग लग गई तो यह हमारे शरीर में चिपक कर हमे जला सकते है।

4 गीली जगह पर काम ना करें –
कभी भी गीली जगह या बारिश में बेल्डिंग नहीं करना चाहिए क्यों कि गीली जगह या बारिश में करंट लगना का डर रहता है जिसमें इंसान कि जान भी जा सकती है।

5 तारों की जाँच –
बेल्डिंग करने से पहले हमे देख लेना चाहिए कि बेल्डिंग मशीन की सभी तारे सुरक्षित है कि नहीं कही से कोई तार कटा फटा तो नहीं है।

6 ज्वलशील पदार्थ दूर रखे –
ज्वालशील पदार्थों को बेल्डिंग बाली जगह से हमेशा दूर रखना चाहिए क्योंकि बेल्डिंग से निकलने वाली चिंगारी ज्वालशील पदार्थों में आग लगा सकती है जिससे जान मान की हानि हो सकती है।

7 आग बुझाने का यंत्र –
बेल्डिंग वाले स्थानों पर आग बुझाने वाला यंत्र हमेशा रखना चाहिए जिससे छोटी मोटी आग पर काबू पाया जा सके।

8 मशीन बंद करना –
मशीन बन्द करना भी एक बहुत बड़ी सावधानी है हमे हमेशा काम करने के बाद ध्यान से मशीन को बंद कर देना चाहिए और अगर हम थोड़ी देर के लिए भी काम छोड़ कर बाहर जाते है तब भी हमे मशीन बंद करना चाहिए।

निष्कर्ष –
बेल्डिंग मशीन आधुनिक निर्माण और ओद्योगिक क्षेत्र का एक अनिवार्य हिस्सा है। बुनियादी आर्क बेल्डिंग से लेकर आधुनिक इनवर्टर और टिंग बेल्डिंग तक इस मशीन ने धातुओं को जोड़ने के काम को बहुत आसान ओर मजबूत बना दिया है बेल्डिंग एक बेहद उपयोगी प्रक्रिया है लेकिन इसे करते समय सुरक्षा नियमों ओर व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का पालन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *