मिलिंग मशीन क्या होती है इसके प्रकार, यह कैसे काम करती है, फायदे और नुक़सान

By | 28/08/2026

आज का समय मशीनों का समय है आज इंसान से ज्यादा कीमत मशीनों की है हमे मानव से ज्यादा मशीनों की आवश्यकता रहती है इसी क्रम में एक मशीन है मिलिंग मशीन तो आज हम मिलिंग मशीन के बारे में चर्चा करेंगे।

० मिलिंग मशीन????
इसे हम आरी या कटर कह सकते है जो काम आरी ओर कटर करते थे वही काम आज मिलिंग मशीन करती है यह वस्तु को काट कर शेप देने का काम करती है।
यह मशीन घूमते हुए कटर की मदद से किसी धातु के टुकड़े को काटकर उसे एक सुंदर और उपयोगी शेप देती है। इसमें वस्तु को फिक्स रखा जाता है ओर मिलिंग मशीन घूमती है।

० चलिए हम जानते है यह कैसे काम करती है –

1 ,जिस भी मजबूत धातु, मेटल के टुकड़े या लोहे को काटना होता है इसे उसी मजबूती से एक जगह फिक्स कर दिया जाता है।

2, मशीन में एक बहुत तेज धार वाला कटर लगा होता है जो गोल गोल घूमता है।

3, जब गोल गोल घूमते हुए कटर को वस्तु, या मेटल के पास ले जाते है तो वह इसी टुकड़ो में काटकर शेप दे देता है।

० मिलिंग मशीन के भाग –
मिलिंग मशीन के अपने कई हिस्से है जो इस प्रकार है –

बेस –
यह मशीन का सबसे नीचे का हिस्सा होता हैं जिसे हम इस मशीन के पैर बोल सकते हैं जिसपर पूरी मशीन टिकी होती है

कालम –
यह मशीन का वह हिस्सा होता है जो मशीन के बाकी हिस्सों को सहारा देता है जिस तरह हमारी रीढ़ की हड्डी हमारे शरीर के बाकी हिस्सों को सहारा देता है उसी तरह यह भी मशीन की रीढ़ की हड्डी ही है।

स्पिंडल –
यह मशीन का वह हिस्सा है जहां मशीन में कटर लगाया जाता है और वह गोल गोल घूमता है।

टेबल –
यह वह जगह होती है जहां जिस वस्तु को काटना या शेप देना है उसे इस पर फिक्स किया जाता है।

० मिलिंग मशीन के प्रकार –
मिलिंग मशीन के कुछ प्रकार इस तरह है –

1, होरिजेंटल मिलिंग मशीन –
यह मशीन जमीन के समान्तर घूमता है यह सपाट कटिंग के लिए अच्छी होती है।

2 वर्टिकल मिलिंग मशीन –
इसमें कटर खड़ा होता है ओर घूमता है इसका उपयोग खांचे में किया जाता है।

० मिलिंग मशीन के लाभ
मशीनों के उपयोग ने हमारे मानव जीवन को सरल बना दिया है उसी में एक मिलिंग मशीन है इसके भी अपने कुछ लाभ है जो इस प्रकार है –

1 उच्च सटीकता –
इस मशीन के उपयोग से काम में गलती होना कि संभावना नहीं होती काम बहुत सटीकता से बिना गलती के किया जाता है।

2 काम में सफाई –
इस मशीन से जो काम किया जाता है उसमें सफाई होती है अलग से फिनिशिंग देने की कोई आवश्यकता नहीं होती है

3 कठिन आकर बनाने में सहायक –
जिन आकृतियों को बनाने में इंसान को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है वही काम इस मशीन पर आसानी से हो जाता है यह कठिन से कठिन आकृति को आसानी से बना देती है।

4 तेज उत्पादन –
यह मशीन से जिससे यह बिना थके बिना रुके लगातार काम कर सकती है जिससे उत्पादन तेज गति से होता है।

5 कई काम एक मशीन –
एक ही मशीन में काम के हिसाब से कटर को बदल बदल कई काम किये जा सकते हैं यह मशीन अलग अलग मशीन की आवश्यकता को समाप्त करती हैं।

० मिलिंग मशीन के नुकसान –
जहां मशीनों से हमे कई फायदे हैं तो उनकी कुछ नुकसान भी देखने को मिलते है जो इस प्रकार है –

1 अधिक लागत –
यह मशीन काम तो बहुत अच्छ करती है और बहुत तेज गति से करती है पर इसकी लागत बहुत ज्यादा होती है जिससे छोटे मोटे उद्योगों को इसे खरीदने में काफी लागत आती है।

2 कुशल प्रशिक्षित ऑपरेटर –
इसे हर एक व्यक्ति नहीं चला सकता इसको चलाने के लिए विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है।

3 ज्यादा रखरखाव –
यह मशीन हम ले भी ले तो इसका रखरखाव करना भी एक समस्या है ओर यह ज्यादा जगह भी लेती है

० मिलिंग मशीन के उपयोग –
आज हर फैक्ट्री, कारखानों में मिलिंग मशीन का उपयोग किया जाता है जिसमें से कुछ उपयोग निम्न है –

1 ऑटोमोबाइल कारखानों में –
कारों बसों को बनाने में इस मशीन का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है हर एक छोटे पेंच पुर्जे का बनाने के लिए चूड़ी बनाने के लिए।

2 एयरोस्पेस में –
जहाजों के निर्माण में भी इसका बहुत इस्तेमाल किया जाता है यह कई तरह के छोटे छोटे पार्ट बनाने के काम आती है।

3 प्लास्टिक के कारखानों में –
प्लास्टिक के कारखानों में पिलास्टिक को काटने साफ सफाई से बनने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है।

4 मेडिकल उपकरण बनाने में –
चिकित्सा के क्षेत्र में उपयोग किए जाने वाले औजार को बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

निष्कर्ष –
मिलिंग मशीन ने कारखानों में विनिर्माण कार्य को बहुत आसान बना दिया है यह एक ऐसा उपकरण है जो घंटों का काम मिन्टो में आसानी से कर देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *