मशीनों के बारे में जितनी चर्चा की जाए कम है मशीनें हमारे जीवन का हिस्सा है। उनके बिना हम अपने दैनिक कामों में भी असमर्थता महसूस करते है इलेक्ट्रिक मशीन भी मशीन के प्रकार में से एक है जिसकी हम यह विस्तृत चर्चा करेंगे।
इलेक्ट्रिक मशीन –
इलेक्ट्रिक मशीन यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में, ओर विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित करने का काम करती है। इसे हम और आसान भाषा में समझते है।
यांत्रिक ऊर्जा –
जब हम किसी वस्तु पर बल लगाते हैं उससे उस वस्तु में जो गति या उर्जा का निर्माण होता हैं उसे ही यांत्रिक ऊर्जा कहते है जैसे जनरेटर इसे चालू करने के लिए पहले इसके हैंडल को बल लगा कर गति दी जाती है तब जाकर वह चालू होता है।
इलेक्ट्रिक ऊर्जा –
जब यांत्रिक ऊर्जा का वही बल या गति तारों में प्रवाह करने लगता है तो इसे इलेक्ट्रिक ऊर्जा कहते है। जैसे बिजली का तार जिसके माध्यम से हमे लाईट प्राप्त होती है।
1 इलेक्ट्रिक मशीन के प्रकार –
जिस तरह मशीनों के कई रूप है उसे तरह इलेक्ट्रिक मशीन के भी कई प्रकार है जो इस प्रकार है –
क) इलेक्ट्रिक जनरेटर –
यह यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदल देता है यह फैराडे के सिद्धांत पर काम करता है
उदाहरण –
शादियों में चलने वाले जनरेटर जिनमें पहले बल लगाया जाता है पहले यांत्रिक ऊर्जा प्रवाह की जाती है फिर जनरेटर यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदल देता है ओर जनरेटर चालू हो जाता है।
ख) इलेक्ट्रिक मोटर –
यह विद्युत ऊर्जा ( विजली) को यांत्रिक ऊर्जा ( घूमने वाली शक्ति) में परिवर्तित करता है
उदाहरण –
पंखा, वाशिंग मशीन, मिक्सर पहले इनमें विद्युत ऊर्जा का प्रवाह किया जाता है फिर इनमें यांत्रिक ऊर्जा का प्रवाह होता है जैसे पहले पंखे को करंट से चालू किया जाता है तब जाकर यह घूमता है।
ग) ट्रांसफार्मर –
इसमें कोई घूमने वाला भाग नहीं होता यह एक स्थिर मशीन है फिर भी इसे इलेक्ट्रिक मशीनों कि श्रेणी में रखा जाता है यह बिजली की आवृति को बदले बिना वोल्टेज को कम या ज्यादा करता है।
2 करंट के आधार पर मशीनें
DC मशीनें Darect current machines –
ये मशीन डायरेक्ट करंट पर काम करती है इनसे मिलने वाला करंट बहुत तेज होता है
डी सी मोटर –
इसका उपयोग यहां होता हैं जहाँ गति को बहुत अच्छे से कंट्रोल करना होती है जैसे क्रेन
डी सी जनरेटर –
इसके उपयोग ज्यादा किया जाता है इसका इस्तेमाल बैटरी चार्जिंग और वेल्डिंग में होता है।
AC मशीन –
ये मशीन अल्टरनेटिंग करंट पर काम करती है मतलब इनमे सीधा करंट परवाह नहीं होता है। आज के समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली मशीन है।
इलेक्ट्रिक मशीन के मुख्य भाग
1स्टेटर –
यह मशीन का बाहरी भाग होता है जो घूमता नहीं है इसके अंदर चुंबकीय क्षेत्र पैदा किया जाता है।
2 रोटर –
यह मशीन का अंदर के भाग होता है जो शाफ़्ट के सहारे घूमता है इसी से हमे विद्युत ऊर्जा मिलती है।
3 विंडिंग –
ताबे या एल्यूमिनियम के तारों की कुण्डलियाँ जो स्टेटर और रोटर पे लपेटी जाती है ताकि चुंबकीय क्षेत्र और करंट बन सके
इलेक्ट्रिक मशीन के लाभ और कार्य
आज कि दुनिया इलेक्ट्रिक मशीनों के बिना अधूरी है बिना इनके हमारा कोई काम नहीं होता इनका हमे बहुत लाभ है जो इस तरह है
1 घरेलू उपकरणों में –
आज हम देखे तो घर की ज्यादा से ज्यादा चीजें इलेक्ट्रिक उपयोग करते है जिनके बिना हमारा काम नहीं चलता जैसे पंखा, मिक्सर
2 यातायात में –
आज कई ऐसी कारों का निर्माण हो जाएगा है जो इलेक्ट्रिक ऊर्जा पर काम करती है जिसने हमारे आवागमन को आसान बना दिया है।
3 उद्योगों –
उद्योगों में इलेक्ट्रिक मशीनों का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है जैसी क्रेन भारी सामान को उठाने के लिए।
4 बिजली उत्पाद में –
कोयला ओर पानी से बिजली बनाने में इलेक्ट्रिक मशीनों का उपयोग किया जाता है जिससे ज्यादा से ज्यादा बिजली का उत्पादन किया जा सके।
5 समय की बचत –
इलेक्ट्रिक मशीनों के उपयोग से ज्यादा समय लगने वाले काम को कम समय में किया जाता है जिससे समय की बहुत बचत होती है।
इलेक्ट्रिक मशीनों से होने वाली हानि*
1 बेरोजगारी –
आज हर जगह मानव की जगह मशीनों ने ले ली है आज ज्यादा से ज्यादा काम मशीनों के जरिए किया जाता है जिससे मानव बेरोजगार होता जा रहा है जिससे आपराधिक प्रवृत्ति भी बढ़ रही है।
2जान को खतरा –
इलेक्ट्रिक मशीनों के उपयोग से इंसान कि जान को खतरा होता है हमे देखने में भी आता है कि आज वह व्यक्ति करंट से मर गया तो कभी किसी मजदूर के हाथ कट गए मशीन में,तो कभो कुछ।
3 अत्यधिक लागत –
जहां मानव से काम करवाने में कम लगत आती थी वहीं आज इलेक्ट्रिक मशीनों के उपयोग में काफी धन खर्च करना पड़ता हैं जो कि महंगी पड़ती है।
निष्कर्ष –
इलेक्ट्रिक मशीन मानव के काम को सरल बनाती है ओर इनका हर क्षेत्र में उपयोग किया जाता है