आज हम कठोरता और उसे कैसे चेक करना चाहिए इसके बारे में जानेंगे
मान लीजिए आप स्टूल लेने बाजार जा रहे हैं तो आप उसे कैसे चेक करेंगे कि वह मजबूत है या नहीं,आप स्टूल को दबा कर देखते है कि वह कितना मजबूत है ,
कभी कभी तो आप उस पर बैठ कर भी देखते है कि वह कितना वजन सह सकता है और स्टूल जितना कठोर और दबाव सहने की क्षमता रखता होगा वही उसकी हार्डनेस है।
इसी तरह फैक्ट्रियों में किसी भी वस्तु को बनाते समय उसकी कठोरता की जाँच की जाती है आइए तो आगे हम इसके बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
० कठोरता –
हार्डनेस को ही कठोरता कहा जाता है किसी भी पदार्थ की खरोच, घिसाव और दबाव सहन करने की क्षमता को ही कठोरता कहा जाता है।

कठोरता उत्पादन क्षेत्र, इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल और टूल्स के क्षेत्र में बहुत महत्व रखता है किसी घटक को किस सामग्री से बनाया जाना चाहिए और उसकी सतह सही से बनी है या नहीं यह चेक करने में कठोरता एक महत्वपूर्ण स्थान निभाती है।
हार्डनेस और स्ट्रेंथ को अधिकतर एक समझा जाता है पर इन दोनों में अंतर है जिसे समझना जरूरी है हार्डनेस का मतलब है किसी वस्तु की दबाव, खरोच और घिसाव को सहन करने की क्षमता और स्ट्रेंथ का मतलब है
किसी वस्तु की भार और तनाव सहन करने की क्षमता। अब आप हार्डनेस और स्ट्रेंथ को एक समझने कि गलती नही करेंगे।
० कठोरता चेक करना क्यों जरूरी है???
आइए तो हम जानते है कि क्यों कठोरता को जांचना आवश्यक होता है हार्डनेस चेक करने के उद्देश –
1 गुणवत्ता नियंत्रण –
कठोरता जांचने का एक उद्देश यह भी होता हैं कि यह पता लगाया जाए कि उत्पादित वस्तु,उत्पाद के बाद, उत्पाद मानकों पर खरा उतरा है कि नहीं।
2 टूट – फूट का प्रतिरोध –
यह देखना कि उत्पादित वस्तु दवाब, घिसाव और खरोच का कितनी अच्छी तरह से विरोध कर पा रही है या नहीं।
3 मजबूती का अनुमान –
वस्तु कितनी मजबूत है और इसकी तन्यता शक्ति क्या है यह पता करने के लिए भी कठोरता की जाँच की जाती है।
4 हीट ट्रीटमेंट की जाँच करना –
यह पता लगाना कि वस्तु को मजबूत बनाने के लिए की गई हीट ट्रीटमेंट प्रक्रिया सफल हुई है या नहीं।
० कठोरता कैसे चेक की जाती है????
हमने ये तो जान लिया कि कठोरता होती क्या है और इसे चेक करना क्यों आवश्यक है पर इसे कैसे चेक किया जाता है यह जानते है चैक करने के लिए अलग अलग प्रकार कि मशीनों और तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है कौन सा तरीका इस्तेमाल करना है
यह तो पदार्थ के आकर, थिकनेस और शुद्धता पर निर्भर करता है मुख्य तरीके निम्न प्रकार है —-
1 Rockwell hardness –
रॉकवेल कठोरता उत्पादन क्षेत्र में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला तरीका है इस तकनीक का मुख्य फायदा यह है कि इसमें सबसे तेज टेस्टिंग होती हैं और इसके परिणाम को सीधा कंप्यूटर पर देखा जा सकता है
इस तरीके में हीरे का इस्तेमाल किया जाता है इसमें हीरे पर दबाव डालकर सामग्री पर दबाव डाला जाता है
सामग्री में कितनी अधिक गहराई तक निशान मिलता है उसके अनुसार रॉक्वेल नंबर दिया जाता है जिससे हमे उसकी कठोरता का पता चलता है।
2 Brinell test –
बिरनेल टेस्ट में टंगस्टन कार्बनाइड से बनी बॉल से सामग्री पर दबाव डाला जाता है फिर उस सामग्री पर बने निशान को देख जाता है
सतह पर बने गोल गड्ढे के व्यास को मापा जाता है यह खुरदुरी वस्तु की निर्माण जाँच के लिए उपयुक्त है।
3 Vicker hardness test –
इस तरीके में भी हीरे का इस्तेमाल किया जाता है पर इसमें 136′ डिग्री वाले हीरे के पिरामिड से बहुत हल्का दबाव डाला जाता है यह छोटे छोटे कल पुर्जों की जाँच के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
4 Mohs scale –
इसका उपयोग पत्थर या खनिज कि कठोरता को चेक करने के लिए किया जाता है यह एक स्केल होती हैं जिसमें 1-10 तक होती हैं 1 पर नरम और 10 पर सबसे कठोर होता है
किसी पत्थर या खनिज पर अलग अलग वस्तु जैसे नाखून, चाकू की धार, तावे का सिक्का से खरोच कर देखा जाता है।
5 Shore durimeter-
इसका उपयोग रबर, प्लास्टिक लेदर और फोम की कठोरता को चेक करने के लिए किया जाता है।
० हार्डनेस चेक करने की सामान्य प्रक्रिया:
कठोरता को चेक करने से पहले हमे सैंपल की सतह को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए अगर सतह पर धूल, तेल या कोई भी अवांछनीय सामग्री होगी तो परिणाम प्रभावित हो सकता है –
1 सबसे पहले चेक किए जाने वाले पदार्थ और सैंपल की पहचान करे।
2 फिर उसकी सतह को साफ और नरम करे।
3 फिर पदार्थ की कठोरता जांचने के लिए सही तरीके को चुने।
4 जांच किए जा रहे सैंपल को मशीन में सही तरीके से रखे।
5 सही दबाव का इस्तेमाल करे।
6 टेस्ट पूरा होने पर मशीन में रीडिंग देखे।
7 रीडिंग का सही तरीके से विश्लेषण करे।
निष्कर्ष –
किसी भी वस्तु का निर्माण करते समय उसकी कठोरता कि जाँच करना अति आवश्यक है जिससे हमे वस्तु की मजबूती का पता चल जाता है विनिर्माण के क्षेत्र में कठोरता की जाँच करने के लिए सबसे अधिक रॉक्सवेल तरीके का इस्तेमाल किया जाता है