कॉमन पॉवर टूल्स का इस्तेमाल हर जगह हो रहा है चाहे वह निर्माण क्षेत्र हो, वर्कशॉप हो, या घर के सामान्य कार्य।
यह उपकरण कम समय में अधिक काम कर देते हैं यह हाथ चलने वाले टूल्आज के समय में कॉमन पॉवरस की तुलना में कई कार्यों को आसान और अधित तेज बनाते है।
पावर टूल्स कई तरीकों से चलते हैं जैसे बिजली, बैटरी या कंप्रेस्ड एयर इनका इस्तेमाल अलग – अलग काम के लिए अलग – अलग तरीके से किया जाता है।
कॉमन पॉवर टूल्स क्या होते हैं???
पॉवर टूल्स वे उपकरण होते हैं जिन्हें चलाने के लिए हमे बाहरी ऊर्जा स्त्रोतों की आवश्यकता होती है यह हमे बिजली, बैटरी से प्राप्त हो सकती है।
इनका उपयोग कटिंग, ड्रिलिंग, पॉलिशिंग और भी कई तरह के कार्यों के लिए किया जाता है मैन्युफैक्चरिंग और मेंटिनेंस इंडस्ट्रीज में पॉवर टूल्स का विशेष महत्व है।
कॉमन पॉवर टूल्स के प्रकार –
कॉमन पॉवर टूल्स कई तरह के होते है जिनमें से कुछ इस प्रकार है
1, इलेक्ट्रिक ड्रिल (Electric Drill)
यह सबसे सामान्य पावर टूल्स है इसका इस्तेमाल लकड़ी, प्लास्टिक धातु में छेद करने के लिए किया जाता है।
2, एंजेल ग्राइंडर ( Angle Grinder)
इसमें अलग अलग प्लेट लगा कर कई काम किये जाते हैं इससे सर्फेस फिनिशिंग, कटिंग और भी आदि काम किए जाते हैं इसका उपयोग वर्कशॉप और फैब्रिकेशन वर्क में व्यापक उपयोग होता है।
3, सर्कुलर सॉ (Circular saw)
इसमें एक ब्लेड लगी होती है जो चारों तरफ घूम कर कटिंग करती हैं इसका इस्तेमाल लकड़ी को काटने और कुछ अन्य कटिंग करने के लिए किया जाता है यह हाथ से कटिंग करने की तुलना में अधिक तेज रफ्तार से कटिंग करती है।
4, जिगसॉ ( jigsaw)
जहां भी कठिन आकर देने हो वहां इसका इस्तेमाल किया जाता है चाहे लकड़ी को आकर देना हो या लाइट फैब्रिकेशन एप्लीकेशन में इसका उपयोग किया जाता है।
5, इंपैक्ट ड्राइवर ( impact driver)
इसका उपयोग पेचों को कसने या खोलने के लिए किया जाता है यह कठोर लकड़ी पर भी आसानी से पेंच को कस देता है यह केवल गोल घूमता नही है बल्कि इसके अंदर छोटे छोटे हथौड़े जैसे झटके लगते हैं जिससे पेंच स्लिप नहीं होता और आसानी से पेंच लकड़ी या धातु के अंदर चला जाता है।
6, स्क्रूड्राइवर ( scredriver)
इसका उपयोग सामान्य तौर पर घरो में किया जाता है यह हाथ से चलने वाला टूल है इससे छोटे बच्चे काम जैसे लाइट बोर्ड को खोलना, पेचों को कसना आदि काम किए जाते हैं।
पॉवर टूल्स के फायदे –
कॉमन पॉवर टूल्स का सबसे बड़ा फायदा उत्पादकता को बढ़ाना है इसके प्रमुख लाभ —
# इसमें काम जल्दी पूरा हो जाता है।
# इसमें हाथों की मेहनत कम लगती है।
# यह बिना रुके लगातार काम कर सकते हैं जिससे समय की बचत होती है।
# यह heavy duty application में उपयोगी होते हैं ।
पॉवर टूल्स का सही चयन कैसे करे???
पॉवर टूल्स का चयन करते समय हमे केवल उनकी कीमत नहीं देखना चाहिए बल्कि ये देखना चाहिए कि इनका इस्तेमाल कहां किया जाना है टूल्स का उपयोग किस मैटिरियल और किस प्रकार के काम के लिए किया जाना है इसके बाद पॉवर रेटिंग, टूल्स साइज, ऑपरेटिंग मैथर्ड को देखना चाहिए।
# पॉवर टूल्स का इस्तेमाल करते समय क्या सुरक्षा रखनी चाहिए???
पॉवर टूल्स जहां हमारे काम को आसान बनाते हैं वही अगर इनका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाए तो चोट का कारण भी बन सकते हैं इसका उपयोग करते समय इनकी अच्छे से जाँच कर लेनी चाहिए।
हमे टूल्स की कंडीशन देख लेना चाहिए पॉवर केबल या बैटरी को जाँच लेना चाहिए
कटिंग करते समय हाथ में दस्ताने पहनने चाहिए और जब हम इन टूल्स की सफाई करे तो हमे पहले पावर सप्लाई डिस्कनेक्ट कर देना चाहिए।
निष्कर्ष –
पॉवर टूल्स ने हमारे काम को आसान बना दिया है घंटों के कार्य मिनटो में हो जाते हैं इनका उपयोग निर्माण, विनिर्माण, मेंटेनेंस और भी क्षेत्रों में किया जाता है इनके इस्तेमाल से काम तो आसान हुए है पर इनका उपयोग हमे बड़ी सावधानी के साथ करना चाहिए नहीं तो यह हमे चोट भी पहुंचा सकते हैं।