डाई ग्राइंडर एक बहुत उपयोगी टूल्स है जो आकर में तो छोटा होता है पर काम कमाल का करता है।
इसका उपयोग धातु, लकड़ीऔर अन्य सामग्री की ग्राइंडिंग, पॉलिशिंग कटिंग के लिए किया जाता है। यह 20.000 से 30.000कि ( आर पी एम) से घूमता है
यह आकर में छोटा होता है और गति में बहुत तेज काम करता है इसलिए इसका इस्तेमाल उन जगहों पर भी आसानी से किया जा सकता है जहां बड़े ग्राइंडर काम नहीं करते।
आज काल डाई ग्राइंडर का उपयोग हर क्षेत्र में होने लगा है जैसे ऑटोमोबाइल, वर्कशॉप, मेटल उद्योग आदि।
० डाई ग्राइंडर क्या है?????
Die Grinder एक रोटरी पॉवर टूल्स में से एक है इसमें अगल – अलग साइज के विट लगाए जा सकते हैं मोटर इन बिट्स को तेज गति से घुमाती है और यह मशीन वस्तु की कटिंग पॉलिशिंग और फिनिशिंग का काम करती है।
डाई ग्राइंडर आकर में छोटी होती है और इसे हाथ में पकड़ कर चलाया जाता है। इसका उपयोग जहां बड़ी मशीनों को ले जाना संभव नहीं होता उधर इससे काम लिया जा सकता है।

० Die Grinder के प्रकार ०
1 इलेक्ट्रिक डाई ग्राइंडर –
यह इलेक्ट्रिक से चलने वाला ग्राइंडर होता है यह तेज गति से काम करता है इससे लगातार काम किया जा सकता है इसका अधिकतर उपयोग वर्कशॉप और औद्योगिक कार्यों में किया जाता है।
2 न्यूमेटिक डाई ग्राइंडर –
न्यूमेटिक ग्राइंडर को चलाने के लिए एयर कंप्रेस्ड का उपयोग किया जाता है इससे भी लंबे समय तक काम किया जा सकता है।
० डाई ग्राइंडर के उपयोग ०
डाई ग्राइंडर कई तरह के कामों के उपयोग किया जाता है जिनमें से प्रमुख इस प्रकार है
1 ग्राइडिंग(Grinding)-
इसका उपयोग किसी भी वस्तु को आकर देने के लिए किया जाता है इसके दुबारा जब कभी वस्तु की बेल्डिंग की जाती है तो जो अतिरिक्त सामग्री रह जाती है इससे उसे हटाया जाता है।
2 डेब्यूरिंग ( deburring)-
जब कभी मेटल की कटिंग की जाती है तो उसके किनारो पर जो उभरे हुए हिस्से बच जाते हैं उन्हें हटाया जाता है।
3 पॉलिशिंग ( polishing)-
इसका उपयोग किसी वस्तु की पॉलिशिंग के लिए भी किया जाता है।
4 कटिंग ( cutting)-
इसका उपयोग किसी वस्तु को काटने के लिए भी किया जाता है।
5 सर्फेस फिनिशिंग (Surface Finishing)-
किसी धातु की सतह को फिनिशिंग टच देने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
6 रस्ट रिमूवल (Rust Removal)-
इसने एक विशेष प्रकार के ब्रश का उपयोग किया जाता है जो किसी वस्तु की सतह से जंग और गंदगी को हटाने के काम भी आता है।
० डाई ग्राइंडर के फायदे ०
1 छोटा आकर –
इसका आकर इतना छोटा होता है कि इसे कही भी आसानी से लाया ले जाया जा सकता है जहां बड़ी मशीनों को नहीं ले जाया जा सकता वहां इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
2 तेज गति –
इसकी काम करने की गति तेज होती है इससे घंटों का काम मिन्टो में हो जाता है।
3 बहुउपयोगी –
यह एक बहुउपयोगी टूल्स है क्यों कि इसमें अलग अलग तरह के विट लगाए जा सकते है जो भिन्न भिन्न काम करते हो।
4 बेहतर नियंत्रण –
इसका आकर छोटा होता है जिससे इसे हाथ में पकड़ कर आसानी से काम किया जा सकता है इसलिए इस पर नियंत्रण करना आसान है।
5 वर्कशॉप में उपयोगी –
यह छोटे कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इसका अधिकतर उपयोग वर्कशॉप में किया जाता है।
० डाई ग्राइंडर और एंगल ग्राइंडर में अंतर ०
डाई ग्राइंडर आकर में छोटा होता है तो इसका इस्तेमाल छोटे ग्राइडिंग कार्यों के लिए किया जाता है और एंगल ग्राइंडर बड़ा होता है इसलिए इसका उपयोग अपेक्षाकृत बड़े कामों के लिए किया जाता है।
०इसे खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखे???
हमे इसे खरीदते समय उसकी पॉवर को चेक कर लेना चाहिए कि इसकी मोटर की पॉवर कितनी है।
हमे इसकी RPM को अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए।
अगर आप एयर कंप्रेस्ड वाली ग्राइंडर खरीद रहे हैं तो हमे उसकी कंप्रेसर पॉवर को चेक कर लेना चाहिए।
० इसे उपयोग करते समय रखने वाली सुरक्षा
- हमे इसका उपयोग करते समय सेफ्टी गोगल्स पहनने चाहिए।
- हमे विट को बदलने से पहले इसके पॉवर को बंद कर देना चाहिए।
- हमे क्षतिग्रस्त ग्राइंडर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- हमे उपयोग करते समय टीले कपड़े नहीं पहनना चाहिए
- हमे सुरक्षा के समस्त दिशा निर्देश का पालन करना चाहिए।
इस ग्राइंडर को हमे हाथों से मजबूरी से पकड़ना चाहिए।
० निष्कर्ष –
डाई ग्राइंडर एक बहुत उपयोगी टूल्स है यह गति में बहुत तेज ओर आकर में तो है इसलिए इसका इस्तेमाल बहुत सारी ऐसी जगहों पर किया जा सकता है जहां बड़ी मशीनों का इस्तेमाल करना कठिन होते हैं
पर इसका इस्तेमाल हम छोटे कार्यों के लिए ही कर सकते हैं पर यह छोटे कार्यों के लिए एक जादुई उपकरण है।