आज हम अपने जीवन की मशीन के बिना कल्पना तक नहीं कर सकते। रसोई से लेकर बेडरूम तक घर से लेकर बाहर हर जगह हमे अपने काम को सरल बनाने के लिए मशीन की आवश्यकता महसूस होती है।
मशीन के बिना हम अपने आप को अधूरा महसूस करते है। मशीन ने हमारे मानव जीवन को आसान बना दिया है ।
मशीन क्या है-
सामान्य शब्दों में कहे तो जो मनुष्य के काम को आसान बनाए, समय की बचत करे वही मशीन है। एक छोटी सी सुई और हाथ में पेन पकड़ने से लेकर अंतरिक्ष में तैरने वाली सेटेलाइट ओर कंप्यूटर सब मशीन के ही रूप है।
मशीन का इतिहास –
मशीन का इतिहास उतना ही पुराना है जितना कि हम। मानव ने जब पहली बार पत्थर से औजार बनाया वो भी एक सरल मशीन ही थी मशीन का इतिहास बहुत पुराना है
1 प्राचीन काल –
इस युग को सरल मशीन का युग भी कहा जाता हैं क्यों कि यह वो समय है जब मानव जीवन ने अपने विकास करना प्रारंभ किया था तब उन्होंने अपने काम को आसान बनाने के लिए सरल मशीनों जैसे पहिया, चरखी ।
जिनको बिल्कुल सरल बनाया गया इनकी मदद से बहुत से काम करने आसान हो गया था। मानव का पत्थर से औजार बनाना, पत्थर से आग जलाना ये भी एक सरल मशीन ही है।
2 मध्यकालीन युग –
मानव सरल मशीन से आगे बढ़ कर अब यांत्रिक तरीके पर पहुंच गयो ओर उनसे मध्यकाल में पवनचक्की ,
यांत्रिक घड़ी जैसे यंत्रो का आविष्कार किया। मध्यकालीन युग में ही मानव ने हेलिकाप्टर का भी निर्माण किया।
3 ओधोगिक क्रांति –
मानव विकास जैसे जैसे आगे बढ़ता गया वैसे वैसे ही ओद्योगिक विकास भी बढ़ा ओर कारखानों का निर्माण हुआ जिसमें काम को जल्दी करने व आसान बनाने के लिए मानव ने कई मशीनों का निर्माण किया
जिससे समय की बचत हो ओर काम जल्दी से जल्दी किया जा सके कारखानों की मशीन मध्यकाल की देन है। अब मानव जीवन बहुत तेजी से विकास कर रहा था।
4 ,20 वी शताब्दी
अब इस युग में कंप्यूटर का विकाश हुआ ओर अब जीवन ओर आसान हो गया। कागजो पर जो काम किया जाता था अब वह कंप्यूटर पर होने लगा
जिससे कागजों को संभाल कर रखने की झंझट खत्म हो गई ओर काम भी कम समय में होने लगा। कंप्यूटर की मदद से हम घर पर बैठ कर आसानी से अपने काम को मिनटो में कर सकते हैं
5 ,21वी शताब्दी
4 खतरनाक कार्यों से सुरक्षा –
कई काम इंसानों के लिए बहुत खतरनाक होते है, जैसे कि गहरे कोयले की खदानों में जाना, या जहरीली गैसों के बीच काम करना,
या भारी तापमान वाली भट्टियों के पास रहना ऐसी जगहों पर अब रोबोट और मशीनों के उपयोग से इंसान की जान को खतरे में डालना से बचाया जा सकता है3गुणवत्ता-
मशीनों के उपयोग से इंसान के काम में गुणवत्ता आई है पहले जो काम इंसान हाथों से करता था तो गलती होने की संभावना ज्यादा होती थी पर अब वही काम कंप्यूटर से किया जाता हैं
जिसमे गलती होने की संभावना नहीं होती ओर मशीनों से बनने वाले उत्पादों की गुणवत्ता हमेशा एक जैसी और बेहतर होती है
मशीन के प्रकार
मशीन के उपयोग के साथ साथ मशीनों के कई रूप सामने आये है जैसे सरल मशीन, जटिल मशीन। जिन मशीनों को आसानी से चलाया जा सकता है वह केवल एक ही मशीन होती हैं उसे सरल मशीन कहते है जैसे पहिया ,पेंच।
ये सरल बनाने के ही रूप है जटिल मशीन जिन मशीनों को बनाने के लिए ओर भी मशीनों कि सहायता लेनी पड़ती है उन्हें जटिल मशीन कहते है जैसे टेक्टर, टीवी
मशीनों के ओर भी कई रूप है जो इस प्रकार है
1 यांत्रिक मशीन –
जो पूरी तरह से मैकेनिकल पुर्जों पर काम करती है उन्हें यांत्रिक मशीन कहते है जैसे साइकल, हाथ बाली घड़ी, सिलाई मशीन आदि
2 विद्युत मशीन
जो मशीन बिजली से चलती है और विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में बदल देती हैं।उन्हें विद्युत मशीन कहते है जैसे टीवी, पंखा, वाशिंग मशीन आदि।
3 इलेक्ट्रिक मशीन –
जो मशीन माइक्रो चिप, ट्रांजिस्टर का उपयोग करती हैं उन्हें इलेक्ट्रॉनिक मशीन कहते है ये मशीन डेटा को प्रोसेस करने, सिग्नल भेजने के लिए सुक्ष्म कंपोनेंट का उपयोग करती हैं। जैसे कंप्यूटर, स्मार्टफोन।
मशीन के लाभ
आज मशीन के उपयोग से हमे कई लाभ है घंटों का काम मिन्टो में हो रहा है मशीन के लाभों को इस तरह समझते है –
1 समय की बचत –
मशीनों से आज हमारा कितना समय बच जाता हैं जिसका उपयोग हम अपने लिए कर सकते है मशीनों से घंटों का काम मिन्टो में हो जाता हैं पहले जिस काम को करने में दो चार दिन लगते थे वही कम अब एक घंटे में हो जाता हैं लाखों की गढ़ना अब सेकेंडो में हो जाती हैं
ओर इसे अब कंप्यूटर में सुरक्षित रखा जा सकता है अलग से रखने की जरूरत भी नहीं पड़ती लैपटॉप से आप अपना काम कहीं पर भी अपनी काम को कर सकते हो जिससे आपका समय बच जाता हैं।
2 शारीरिक श्रम की कमी
पहले के समय में मानव को हार काम करने के लिए अधिक श्रम की आवश्यकता होती थी पहले घंटों इंसान खेतों में फसल काटता था फिर निकलता था
पर अब मशीनों कि सहायता से शरीरिक श्रम कम जो गयो है अब यही काम मशीनों से आसानी से घंटों में किया जा रहा है ओर मानव के शरीर को आराम मिल रहा है।
3गुणवत्ता-
मशीनों के उपयोग से इंसान के काम में गुणवत्ता आई है पहले जो काम इंसान हाथों से करता था तो गलती होने की संभावना ज्यादा होती थी पर अब वही काम कंप्यूटर से किया जाता हैं
जिसमे गलती होने की संभावना नहीं होती ओर मशीनों से बनने वाले उत्पादों की गुणवत्ता हमेशा एक जैसी और बेहतर होती है।
4 खतरनाक कार्यों से सुरक्षा –
कई काम इंसानों के लिए बहुत खतरनाक होते है, जैसे कि गहरे कोयले की खदानों में जाना, या जहरीली गैसों के बीच काम करना,
या भारी तापमान वाली भट्टियों के पास रहना ऐसी जगहों पर अब रोबोट और मशीनों के उपयोग से इंसान की जान को खतरे में डालना से बचाया जा सकता हैं।
5 आवागमन की सुविधा –
पहले मानव को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में कई दिन लग जाते थे ओर वह सही समय पर पहुंच पाएगा या नहीं यह कोई निश्चित नहीं होता था ओर अब बस, ट्रैन आदि के आ जाने से।
कई दिनों का सफर घंटों में तय हो जाता हैं ओर इंसान सही समय पर सही स्थान पर पहुंच जाता हैं इससे समय की भी बचत होती हैं।
6 चिकित्सा –
पहले मानव को पता ही नही चल पाता था कि उसके शरीर में अंदर क्या परेशानी है डॉ अंदाज से दवाई करते रहते थे पर अब मशीनों के उपयोग से मानव के अंदर समस्या का आसानी से पहचाना जा सकता हैं
ओर उसके हिसाब से दवाई की जाती हैं तो मानव जल्दी टिक हो जाता हैं मशीनों ने मानव जीवन को बचाने में बहुत योगदान दिया है
7 संचार की सुविधा –
आज हम अपने संदेश को आसानी से मिनटों में एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचा देते है जिससे समय की सही सदुपयोग होता हैं ओर जानकारी भी सही से पहुंचती हैं
हम अपना बात कोई सामने वाले को आसानी से समझा पाते है जिससे संदेश में भ्रम होने की आशंका समाप्त हो जाती हैं।
मशीन से होने वाली हानि –
मशीनों के उपयोग से आज हमारा काम जितना आसान हो गया है उतना ही हमे उनकी उपयोग से बहुत सारी हानि भी हो रही है जी मानव जीवन के लिए खतरे का रूप ली रही हैं
1 बेरोजगारी –
मशीनों के उपयोग से जहां मानव जीवन आसान हो गया है वहीं इसके कई दुष्परिणाम निकल कर आ रहे है अब हम अपना सारा काम मशीनों से करबा रहे हैं जिससे मानव बेरोजगार हो रहे है गरीबों के लिए तो ये मशीन अभिश्राप बन गई हैं
उन्हें कही काम नहीं मिलता जिसके कारण चोरी जैसी आपराधिक प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है यही सब बेरोजगारी के कारण हो रहा हैं क्यों कि इंसान के पास ना तो काम है ओर ना ही पैसा।
2 स्वास्थ्य पर बुरा असर –
मशीनों के उपयोग से इंसान के स्वास्थ पर भूरा असर पड़ रहा है मशीनों से निकलने वाला धुँआ आज कई बीमारी को जन्म दे रहा है घंटों कंप्यूटर पर काम करना मोबाइल चलाना ।
जिससे आँखो कि रोशनी पर भी असर हो रहा हैं मशीनों के होने वाले शोर से तनाव भी बढ़ रहे है ओर भी स्वस्थ से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
3 पर्यावरण प्रदूषण –
बड़ी बड़ी फैटरियों और उद्योगों में चलने वाली मशीनें भारी मात्रा में धुआं , हानिकारक गैसे और रासायनिक कचरा छोड़ती है जिससे ग्लोबिग वार्मिंग जैसी गंभीर समस्या पैदा हो रही है।
4 भारी लगत और रखरखाव –
मशीनों कि एक हानि ये भी है कि इनका रखरखाव का लिए भारी कीमत ओर खर्च करना पड़ा है जिससे बचत नहीं हो पाती और अलग से एक इंसान की आवश्यकता होती हैं जो मशीनों का रखरखाब कर सके।
5 इंसानी सोचना कि क्षमता में कमी –
मशीनों के उपयोग से इंसान कि सोचने की क्षमता कम होती जा रही हैं क्यों कि इंसान अब कुछ सोचना ही नहीं चाहता उसके दिमाग में जब भी कोई प्रश्न आते है
वो मोबाइल से पूछ लेता है खुद का कोई दिमाग नहीं लगता जिससे इंसान की सोचने की क्षमता कम होती जा रही हैं।
6 तकनीकी खराबी का जोखिम –
अब मशीनों के उपयोग से एक जोखिम ये भी है कि वह कब खराब हो जाए कोई भरोसा नहीं होता मानव होता तो वह कभी भी काम कर सकता है ।
पर मशीन के खराब हो जाने से काम को कई दिनों तक रोकना पड़ सकता हैं जिससे मानव को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
निष्कर्ष –
आज का युग मशीन का युग है पर हमे याद रखना चाहिए मशीन को हमने बनाया है मशीन ने हमे नहीं मशीन को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है मशीन के आज जितने लाभ हैं उतने ही हानि मशीनों का उपयोग सोच समझ कर करना चाहिए