हीट ट्रीटमेंट प्रक्रिया ऑफ स्टील

By | 05/09/2026

आज हम हीट ट्रीटमेंट प्रक्रिया ऑफ स्टील के बारे में जानेंगे आईये इसे हम अपनी भाषा में समझने कि कोशिश करते हैं
हम सब की रसोई में एक धातु आवश्यक रूप से देखने को मिलती है वो है स्टील, सबकी रसोई में कुछ ना कुछ स्टील का जरूर होगा। हम सब ये भी जानते है कि स्टील का उपयोग रसोई के अलावा भी कई जगहों पर किया जाता है ।
पर स्टील कही नरम होता है तो कही कठोर जबकि स्टील वही है सब जगह एक सा तो आज हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि ऐसा कैसे होता है।

० हीट ट्रीटमेंट –
यह तो हम सब जानते है कि लोहे को पिघलाकर कोई भी आकर दिया जाता है पर क्या आप जानते है बिना आकर बदले,
सिर्फ तापमान के उतर – चढ़ाव से स्टील के अंदरूनी गुणों को आसान से बदला जा सकता है इसे ही स्टील का हीट ट्रीटमेंट कहते है
स्टील हीट ट्रीटमेंट में जहां मेटल की रासायनिक बनावट को बदले बिना, उसे कभी मखमली नरम तो कभी कठोर बना दिया जाता है स्टील हीट ट्रीटमेंट को हम कला और विज्ञान दोनों कह सकते हैं।

० हीट ट्रीटमेंट के उद्देश –
हर कार्य को किसी ना किसी उद्देश से किया जाता है हीट ट्रीटमेंट के भी कुछ उद्देश्य है जो निम्न है –

* हीट ट्रीटमेंट का मुख्य उद्देश्य स्टील को आवश्यकता अनुसार कठोर और नरम बनाना है।

* स्टील के अंदर पहले आकर देने में उत्पन्न तनाव को कम करना है।

* धातु की मशीनिंग को सरल बनाने के लिए।

० हीट ट्रीटमेंट कैसे काम करता है ०

हीट ट्रीटमेंट निम्न चरणों में काम करता है जो इस प्रकार है –

1 गरम करना –
हीट ट्रीटमेंट में सबसे पहले स्टील को गरम किया जाता है ताकि उसे आवश्यकता अनुसार कठोर या नरम बनाना जा सके।

2 तापमान को बनाए रखना –
स्टील को गरम करने के बाद दूसरा काम तापमान को समान बनाए रखना ताकि स्टील का टुकड़ा पूरा अंदर तक गरम हो सके।

3 ठंडा करना –
स्टील नरम होगा या कठोर यह स्टील को ठंडा करने पर ही निर्भर करता है कि स्टील को कैसे और किस तरह ठंडा किया जा रहा है।

हीट ट्रीटमेंट

 

० हीट ट्रीटमेंट प्रक्रिया ०

1 स्टील को नरम बनाना ( Annealing)-

हीट ट्रीटमेंट प्रक्रिया में सबसे पहले स्टील को नरम बनाने के लिए एक उच्च तापमान पर गरम किया जाता है ओर फिर उसे भट्टी में ही धीरे धीरे ठंडा किया जाता है।

2 कमियों को दूर करना (Normalising)-

इस प्रकिया में स्टील को एक निश्चित तापमान पर गरम करने के बाद कमरे के सामान्य तापमान पर ठंडा किया जाता है इससे स्टील के अंदर का खिंचाव खत्म होता है।

3 बेहद कठोर बनाना (Hardening)-

स्टील को कठोर बनाने के लिए स्टील को नरम करने के बाद ठंडा करने के लिए पानी या एक विशेष तेल में डाल दिया जाता है जिससे स्टील कठोर को जाता है पर इस प्रकिया में स्टील कमजोर हो जाता है।

4 भंगुरता कम करना (Tempering)-

स्टील को कठोर बनाने के लिए जो प्रकिया अपनाई जाती है उससे स्टील कमजोर हो जाता है तो इस कमजोरी को दूर करने के लिए स्टील को ठंडा करने के बाद फिर से उसे कम तापमान पर गरम किया जाता है जिससे स्टील थोड़ा मजबूत हो जाता है।

5 ऊपरी सतह को मजबूत बनाना (Case hardening)-
इसमें सिर्फ ऊपर के हिस्से को कठोर किया जाता हैं जबकि अंदर स्टील नरम होता है जिससे अन्दर का हिस्सा लचीला ओर ऊपरी हिस्सा मजबूत होता है।

० हीट ट्रीटमेंट के लाभ ०

1 मजबूती बढ़ाना –
हीट ट्रीटमेंट प्रक्रिया से स्टील की आयु बढ़ जाती है क्यों कि वह मजबूत हो जाता है जिससे उसमें जल्दी झूठ फूट नहीं होती।

2 घिसावट से बचाना –
हीट ट्रीटमेंट प्रक्रिया में स्टील को इतना कठोर बना दिया जाता है कि वह आसानी से घिसता नहीं है जैसे पेंच पुर्जे।

3 लचीलापन देना –
स्टील को लचीलापन दिया जाता है मतलब स्टील को नरम कर किसी भी आकर में बदला जा सकता है।

4 झटके सहने की क्षमता –
स्टील को कठोर के साथ साथ इतना नरम रखा जाता है कि स्टील झटके खा सके वह झटकों से टूटे फूटे ना।

5 खिचाव खत्म करना –
स्टील का सामान बनाते समय उसके अंदर हो खिंचाव उत्पन्न होता है उसे कम करना।

० हीट ट्रीटमेंट के नुकसान ०

1 कमजोर पड़ जाना –
जहां हीट ट्रीटमेंट के कुछ फायदा है तो कुछ नुकसान भी है हीट ट्रीटमेंट से स्टील कमजोर पड़ सकता है जिसके कारण वह जल्दी खराब हो सकता है।

2 आकर बदलना 
अगर स्टील को गरम करते समय तापमान में गड़बड़ी हो जाए तो स्टील को आकर देने में भी गड़बड़ हो सकती है उससे बनने वाला सामान टेढ़ा मेड़ा हो सकता है।

3 क्रैक आना –
हीट ट्रीटमेंट में कभी कभी स्टील में क्रैक भी आ जाते है जिससे उन्हें ठीक करने में काफी समय लग सकता है या फिर उसे फ़िर से बनाना पड़े।

4 सतह का खराब होना –
ज्यादा गरम होने से स्टील की ऊपरी सतह खराब हो सकती हैं सतह कमजोर भी हो सकती है।

5 ज्यादा लागत –
हीट ट्रीटमेंट प्रक्रिया को करना में काफी लागत आती है जो उद्योगों के लिए एक अच्छी बात नहीं है और अगर इसकी लागत ज्यादा होगी तो स्टील से बने सामान की कीमत भी ज्यादा होगी जो कि उपयोगकर्ता और बनाने वाले दोनों के लिए हानिकारक है।

निष्कर्ष –
हीट ट्रीटमेंट की वजह से आज स्टील का उपयोग रसोई से लेकर हवाई जहाज बनाने में तक होने लगा है यह स्टील को हर क्षेत्र में ले आया है पर इसका इस्तेमाल हमे सभल कर करना चाहिए क्यों कि इसके भी अपनी कुछ नुकसान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *